Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ... राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का असर अब निकल रहा है

चुनाव में गठबंधन की होगी जीत: खड़गे

चार जून को इस भाजपा सरकार की विदाई अब तय है


  • जनता अब इंडिया गठबंधन के साथ

  • भाजपा की निष्ठा पूंजीपतियों के साथ

  • देश के असली मुद्दों पर मोदी चुप


लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई में जनता इंडिया गठबंधन के साथ है और चार जून को भाजपा की विदाई तय है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में श्री खड़गे ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। अगर संविधान बचेगा तो सब कुछ बचेगा.. वरना हम गुलामी में चले जाएंगे।

श्री खड़गे ने कहा कि चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है जिसमें इंडिया गठबंधन काफी आगे चल रहा है। देश की जनता ने मोदी जी की विदाई तय कर दी है। चार जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि सरकार धर्म जाति की बात करती है मगर महंगाई,गरीबी,बेरोजगारी जैसी समस्यायों पर बात करना नहीं चाहती। बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगार हैं। लाखों की संख्या में सरकारी रिक्त पदों के बावजूद सरकार भर्ती नहीं कर रही है। इससे युवाओं में आक्रोश है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा चुनाव में भी भाजपा का तानाशाही चेहरा सामने आया है। भाजपा के लोग गठबंधन के प्रत्याशी को नामांकन से रोक रहे है। हमारे चुनाव एजेंटो का डराया धमकाया जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा कहती है कि वह 80 करोड़ गरीबों को पांच किलो मुफ्त राशन दे रही है मगर उसे पता होना चाहिये कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा योजना लागू की थी ताकि कोई भूखा न सो सके।

कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो हर गरीब परिवार को दस किलो मुफ्त राशन की सुविधा दी जायेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन की सरकार आने पर सभी सहयोगी दलों के घोषणा पत्रों के आधार पर कामन मिनिमम प्रोग्राम लागू किया जायेगा जिसमे समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखा जायेगा।

कांग्रेस की सरकार आने पर पांच न्याय और 25 गारंटियों को अमल में लाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुये उन्होने तंज कसा कि श्री मोदी गांधी परिवार को दिन भर में जितनी गालियां देते हैं जितना उन्होने भगवान राम का नाम नहीं लिया होगा। उन्होने कहा कि गठबंधन सरकार आने पर जातीय जनगणना करायी जायेगी मगर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इससे सामाजिक विद्वेष बढ़े बल्कि इसका मकसद उन तबकों की पहचान कर उन्हे सशक्त बनाना होगा जो आर्थिक रुप से,शैक्षणिक रुप से अथवा स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। ,शैक्षणिक रुप से अथवा स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।