Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ... कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,...

अन्याय के खिलाफ आवाज है न्याय यात्रा : खड़गे

दक्षिण से उत्तर के बाद अब पूरब से पश्चिम तक की यात्रा

  • मोदी सरकार संविधान को नहीं मानती

  • संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता

  • हर नागरिक को जोड़ने की कोशिश है यात्रा

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को नहीं मानते और हमें संसद में बोलने भी नहीं देते इसलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजित कर कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है ताकि हम अपनी बात उनसे कह सकें तथा समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकें।

श्री खड़गे शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से पूरब से पश्चिम की ओर होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लोगो और नारे का लोकार्पण करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी के लिए संविधान से ज्यादा नागपुर के आदेश का मतलब है इसलिए वह नागपुर से मिले आदेश का संविधान की तरह पालन करते हैं।

उन्होंने कहा,मोदी सरकार मनमाने तरीके से पुराने कानूनों को बदल रही है और तानाशाही तरीके से काम कर रही है। हम संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश करते हैं तो हमें बोलने का कोई मौका नहीं दिया जाता। विपक्ष के 146 सांसदों को संसद की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

श्री खड़गे ने कहा कि श्री मोदी खुद संसद में नहीं आते हैं। इस बार वह कम से कम लोकसभा में आए लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा की ओर नहीं देखा। यह अन्याय है और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ा न्याय यात्रा कर रही है। यात्रा में हम जनता को बताएंगे कि इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है।

हमने संसद में बोलने और मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन हमें निलम्बित कर दिया गया। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंच एनजीओ, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने का भी है। यह यात्रा केवल अपनी बात जनता तक पहुंचाने का नहीं बल्कि जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सुनने का भी मंच है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इंडिया गंठबंधन के दलों तथा अन्य मित्र दलों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वह इन सभी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हैं।

श्री खड़गे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार खुले आम ईडी, सीबीआई आयकर विभाग तथा अन्य छोटी मोटी एजेंंिसयों का इस्तेमाल विपक्षी दलों तथा उनके सगे संबंधियों पर कर रहे हैं। सरकार सबको डरा रही है और डरा धमका कर अपनी बात मनवाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस क्रम में विपक्षी दलों के नेताओं को पकड़ रहे हैं और दबाव बना रहे हैं।

उन्हें पकड़ते हैं, तो उनके ऊपर कोई भी केस थोप देते हैं लेकिन जैसे ही वह आदमी भाजपा में शामिल होता है, उसकी छवि साफ हो जाती है। आखिर ये कहां का न्याय है। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से हम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।

हम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत,अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल जी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे।

श्री खड़गे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी बताते हुए कहा,इस बार न्याय होकर रहेगा, हर कमजोर को हक मिल के रहेगा। बराबरी का हकÞ, रोजगार का हक, सम्मान का हक। हक के लिए 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक – भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया,हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच,अन्याय और अहंकार के विरुद्ध – न्याय की ललकार लेकर। सत्य के इस पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक मिलने तक।