Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

विपक्ष को फिर से निशाने पर लिया मोदी ने

उत्तरप्रदेश में कई विकास कार्यों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण


  • जातिवाद तुष्टिकरण वालों की नींद उड़ी है

  • 34 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चालू

  •  दस साल के शासन का फर्क लोग देख रहे


आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि देश में हो रहा चहुंतरफा विकास जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की नींद उड़ा रहा है। आजमगढ़ से किया 34 हजार 700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री मोदी ने कहा 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है।

मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं। उन्होने कहा कि देश की जनता से मिल रहा असीम प्यार जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है।

यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

उन्होने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई एमएसपी दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में आठ फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। सपा का नाम लिये बगैर उन्होने कहा आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था।

यह भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है। श्री मोदी ने कहा परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है।

इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार…। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान विकास के गढ के तौर पर हो रही है।

रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज से हो रही है। एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है। बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।

ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि 16 माह में ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूर्ण कर ग्वालियर ने देश में द्रुत गति से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है, यह देश में तेज गति से हो रहे विकास का प्रतीक है। श्री मोदी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से देश की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 9 हजार 811 करोड़ लागत की देश की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया। ग्वालियर एयर पोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदलसिंह कंसाना उपस्थित रहे।