Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

मुजफ्फरपुर आईजी ने अपने ही आदेश को तत्काल रोक लगा दी

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस का हो सकता है तबादला


  • एक ही रेंज में तैनात अफसरों का होगा तबादला

  • गृह जिला के करीब होने से पारिवारिक लाभ होगा

  • पुलिस कर्मियों को मिले प्रोमोशन से खुशी का माहौल


दीपक नौरंगी

भागलपुरः  डीजीपी के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। इसको लेकर पुलिस कर्मियों में उम्मीदें है। सभी पुलिसकर्मी खुश भी दिख रहे हैं लेकिन पुलिस कर्मियों की एक महत्वपूर्ण मांग है पुलिस मुख्यालय जिनका तबादला कर रहा है उनको उनके गृह जिला से पांच जिले के अंदर ही उनका तबादला किया जाए।

इससे वह अपना घर परिवार और बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी देख सकेंगे। पुलिसकर्मी अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल भी कर सके। यह बहुत गंभीर मामला है और इससे पुलिस वेलफेयर का एक बेहतर काम बिहार में देखा जाएगा। हाल फिलहाल मुजफ्फरपुर आईजी शिवदीप लांडे ने अपने रेंज में तैनात 77 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया था लेकिन पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है।

मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने अपने आदेश तत्काल रोक लगा दी है। पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश तक सभी पुलिस इंस्पेक्टर मुजफ्फरपुर रेंज में बने रहेंगे। बिहार में एक ही रेंज में कई वर्षों से तैनात दरोगा, पुलिस इंस्पेक्टर, जमादार और सिपाही के तबादले के मामले में पुलिस हैडक्वाटर इस बिंदु पर अहम निर्णय लेने वाला है।

तत्काल पटना रेंज आईजी, बेतिया डीआईजी, पूर्णिया डीआईजी, दरभंगाडीआईजी, मुजफ्फरपुर आईजी, बेगूसराय डीआईजी, मुंगेर डीआईजी, छपरा डीआईजी, भागलपुर डीआईजी अब पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश का सब इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही अपने स्तर से दरोगा और पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला रेंज में करेंगे।

आने वाले कुछ दिनों में बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस के तबादले के मामले में सरकार अपना अंतिम निर्णय ले सकती है। जिन पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट में कुछ महीना बचा हुआ है जिनका मेडिकल के आधार पर तबादला होना है। पुलिस विभाग में पति-पत्नी के तबादले वाला मामला भी अटका हुआ है। पुलिस मुख्यालय को इन सभी मुद्दों पर ध्यान देते हुए ही फैसला लेना होगा।