Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rania Murder Case: खूंटी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; सड़क दुर्घटना बताकर साक्ष्य मिटाने की को... Bokaro Crime News: चीरा चास में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना; लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; 3-4 डिग्री बढ़... Akal Takht Sahib Meeting: सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का बड़ा खुलासा; ब... Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ...

बिहार में करीब दस आईपीएस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

डीजीपी के करीबी राकेश राठी को बुलाया गया मुख्यालय


  • शिवदीप लांडे को मुजफ्फरपुर रेंज भेजा गया

  • विनय कुमार को दिया गया आईजी सुरक्षा का पद

  • कई अफसरों को अन्यत्र भी पदस्थापित किया गया


दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार में लगातार आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादले की चर्चा थी राज्य सरकार ने करीब 10 आईपीएस अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सरकार के विश्वासी आईपीएस अधिकारी में एक गिने जाने वाले में 1996 बैच के आईपीएस एडीजी विशेष शाखा सुनील कुमार के पास दो महत्वपूर्ण पद थे जिसमें वह अब एक ही पद पर रहेंगे।

एडीजी विशेष शाखा की जिम्मेदारी पहले से उनके पास थी। आईजी हेडक्वार्टर विनय कुमार जिन्हें सरकार ने दरभंगा प्रतिनियुक्ति पर भेजा था लेकिन फिर पटना हेड क्वार्टर बुला लिया गया। विनय कुमार को आईजी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में पटना रेंज के चर्चित आईजी 2002 बैच के राकेश राठी जो राजस्थान के चुरू जिला के रहने वाले हैं डीजीपी साहब के काफी करीबी माने जाते हैं, उन्हें पुलिस मुख्यालय आईजी हेड क्वार्टर के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादले पोस्टिंग में मन के मुताबिक सरकार ने डीजीपी के द्वारा दिए गए नाम पर अपनी सहमति दी है। शिवदीप लांडे जो तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं सहरसा डी आई जी में से इनका प्रमोशन आईजी में हुआ पटना पोस्टिंग की चर्चा थी लेकिन माफियाओं के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करते हैं इसीलिए सरकार ने इन्हें मुजफ्फरपुर रेंज में आईजी की जिम्मेदारी दी है।

अब मुजफ्फरपुर रेंज में माफियाओं के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई भी कर सकते हैं। गरिमा मलिक सीनियर एसपी पटना रह चुकी है और सरकार ने इन्हें पटना रेंज में आईजी की नई जिम्मेदारी दी है। गरिमा मलिक इससे पहले सीआईडी में डीआईजी थी इनका प्रमोशन हाल फिलहाल आईजी में हुआ है हरियाणा की रहने वाली है ईमानदार आईपीएस अधिकारी है।

विकास बर्मन जो पुलिस मुख्यालय में डीआईजी प्रशासन थे इन्हें छपरा का नया डीआईजी बनाया गया है बहुत शांत स्वभाव के हैं। आईपीएस विकास बर्मन मिलन मिलनसार और शांत स्वभाव के आईपीएस अधिकारी है। सरकार ने इन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

डीआईजी सुरक्षा मनोज कुमार जिनके भागलपुर आने की पूरी चर्चा थी कि ने भागलपुर रेंज का डीआईजी बनाया जाएगा लेकिन  सरकार ने इन्हें सहरसा का डीआईजी बनाया है। विकास कुमार जो डीआईजी छपरा थे उन्हें आईजी की जगह पर पर डीआईजी की नई जिम्मेदारी दी है।

सरकार की इस कार्यशैली पर सवाल उठेगा हाल फिलहाल राज्य सरकार ने ही पुलिस जोन को रेंज बनाया था जहां आईजी की पोस्टिंग थी वहां डीआईजी को क्यों भेजा है। इस पर सवाल उठना लाजिमी है। डीआईजी बेगूसराय बाबूराम साहब को दरभंगा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। बाबूराम दरभंगा सीनियर एसपी रहे  चुके हैं आईपीएस रसीद जमा डीआईजी बेगूसराय बनाया गया है।

पूर्णिया रेंज और दरभंगा रेंज में डी आई जी का पद नहीं है लेकिन वहां डीआईजी की पोस्टिंग की गई है इस पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठेगा क्योंकि दोनों पद आईजी पद है।