Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; बैंक मित्र और चॉइस सेंटर संचालकों को लूटने वाले 4 आर... Cancer Screening in Bastar: बस्तर में कैंसर के प्रति जागरूकता; शिविर में मिले संदिग्ध मरीज, बुजुर्ग ... Achievements of Modi Govt: 12 साल का सफर और विकास के दावे; राजनांदगांव में मोदी सरकार की योजनाओं पर ... MCB News: वन अधिकार पट्टों की मांग को लेकर 150 किमी पैदल चले ग्रामीण; कलेक्टर कार्यालय के सामने किया... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में पत्नी की निर्मम हत्या; चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से गला... Dantewada Education News: नक्सलगढ़ में शिक्षा की नई रोशनी; बड़ेपल्ली, लावा और बैंगपाल में पहली बार ख... Durg News: दुर्ग में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम; बीसीसीआई को 33 साल के लिए लीज पर ... Balrampur Education News: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत; कलेक्टर ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े... Jhajjar News: साल्हावास में दिल दहला देने वाली घटना; पानी के हौद में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत Haryana Politics: मुख्यमंत्री नायब सैनी और कुलदीप बिश्नोई की बढ़ती नजदीकियां; 15 दिनों में तीसरी बार ...

बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल कई एसपी बदले गये

पटना के एसएसपी का भी तबादला हुआ

  • विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए स्थानांतरण

  • एक साथ उन्नीस आईपीएस बदले गये हैं

  • अवकाश कुमार ने काम काज का हिसाब दिया

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस बड़े फेरबदल में राज्य के लगभग 19 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें पटना के एसएसपी भी शामिल हैं।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार का तबादला कर उन्हें बीएमपी-1 का कमांडेंट बनाया गया है। उनकी जगह पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। कार्तिकेय शर्मा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपनी साफ-सुथरी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि पटना के एसएसपी अवकाश कुमार की कार्यशैली से पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी नाखुश थे, जिसके कारण यह तबादला हुआ।

इस फेरबदल में कई अन्य महत्वपूर्ण पद भी बदले गए हैं। चंद्रशेखर विद्यार्थी को पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक मिश्रा को समस्तीपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पटना में तैनात किया गया है। सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिदेशक आधुनिकीकरण में भेजा गया है। मुजफ्फरपुर ग्रामीण के एसपी श्री विद्यासागर को पुलिस अधीक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली पटना में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा विनीत कुमार को जहानाबाद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीएएमपी-1 पटना में तैनात प्रमोद कुमार यादव को अब एसपी अपराध अनुसंधान विभाग का दायित्व सौंपा गया है। मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जमुई के कप्तान बनाए गए हैं। जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर की जिम्मेदारी मिली है। जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद को बिहार अवर सेवा आयोग का जिम्मा सौंपा गया है।

पटना पूर्वी के एसपी रामदास को पुलिस अधीक्षक से सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में तैनात किया गया है। नगर एसपी स्वीटी शेरावत पूर्णिया की एसपी बनाई गई हैं। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना शरद आरएस को पुलिस अधीक्षक सुपौल बनाया गया है। पटना दानापुर के एसपी भानु प्रताप सिंह को नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बनाया गया है। आरा में तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परिचय कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बनाया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी ऑन सोन रोहतास कोटा किरण कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर नियुक्त किया गया है। पटना में डीएसपी के रूप में तैनात दीक्षा को एसपी सेंट्रल बनाया गया है।

अपने तबादले के बाद अवकाश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सरकार का विशेष अधिकार होता है कि वह किसी अधिकारी को कहां तैनात करे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तबादले को लेकर कोई मलाल नहीं है और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अधिकारी को भी इसी तरह का सहयोग मिलेगा। अवकाश कुमार ने अपने पांच महीने के कार्यकाल के बारे में बात करते हुए कहा कि ट्रांसफर और पोस्टिंग से उपलब्धियों को नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह नौकरी का हिस्सा है। उन्होंने जून महीने के आपराधिक वारदातों का लेखा-जोखा भी मीडिया के सामने पेश किया और दावा किया कि इस साल जून में राजधानी पटना में पहले के सालों की तुलना में अपराध में कमी आई है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में फर्जीवाड़ा के केस उनके लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आए थे।