Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

कांग्रेस में हूं और कहीं नहीं जा रहीः गीता कोड़ा

सत्ता के गलियारों में चल रही चर्चाओं का फिर खंडन किया सांसद ने

रांचीः लोकसभा चुनाव के ठीक पहले संभावित उलटफेर की चर्चाओं के बीच गीता कोड़ा ने फिर से अपनी बात रखी है। उन्होंने एक मीडिया से बात करते हुए अपने खेमाबदल की चर्चा को गलत बताया है। उन्होंने इस बारे में कहा है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक ठाक है। मीडिया में उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा क्यों और कैसे चल रही है, यह उनकी निजी समझ से परे है। उनके मुताबिक वह कांग्रेस में ही हैं और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

दरअसल यह चर्चा इसलिए जोर पकड़ रही थी कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इंडिया गठबंधन में मतभेद उभर सकते हैं। वैसी स्थिति में झामुमो सभी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी दे सकता है। इसी चर्चा के साथ ही यह बात होने लगी थी कि अगर वाकई ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा कोई और रास्ता अख्तियार करेंगे।

श्रीमती कोड़ा ने कहा, मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। पारिवारिक समस्याओं की वजह से मैं पार्टी की बैठक में नहीं आ पा रही हूं और इसकी जानकारी पूर्व में ही प्रदेश प्रभारी को भी दे चुकी हूं। बता दें कि झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर दो जनवरी को रांची आए थे।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ जिलाध्यक्षों के साथ भी बैठक की थी। दौरे के दूसरे दिन भी पार्टी के विधायकों के साथ लंबी बैठक हुई। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों के साथ भी प्रदेश प्रभारी ने बैठक की और कई अहम जिम्मेदारियां दी गईं। लेकिन सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा बैठक में शामिल नहीं हुईं।

जिसको लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पिछले साल सात जनवरी 2023 को चाईबासा आए थे। जिसके बाद से राज्य में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी और चाईबासा से सांसद गीता कोड़ा कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर रही हैं। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी गीता कोड़ा पार्टी में बनी हुई हैं। सांसद होने के साथ ही गीता कोड़ा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।