Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... ग्लेशियरों का बहाव बाढ़ और हिमस्खलन लायेगा Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क...

राहुल ने कपास पर पीयूष गोयल से सीधा सवाल पूछा

संसद से निष्कासन की भाजपा की तैयारियों के बीच हमला

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार के खिलाफ अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने एक ऐसा समझौता किया है जो भारतीय कपास किसानों और कपड़ा निर्यातकों को गहरी चोट पहुँचाने वाला है। राहुल का यह हमला ऐसे समय में आया है जब भाजपा उन्हें लोकसभा से निष्कासित करने के लिए सार्वभौमिक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए समझौते का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश के कपड़ा निर्यात पर शून्य टैरिफ की सुविधा दी है, लेकिन इसकी एक शर्त है—बांग्लादेश को कच्चा माल (कपास) अमेरिका से खरीदना होगा।

देखें राहुल गांधी ने क्या कहा
https://www.facebook.com/share/v/17yVRUk2Xj/

राहुल ने सवाल उठाया, भारत के गारमेंट्स पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, जबकि बांग्लादेश को 0 फीसद का लाभ मिल रहा है। जब मैंने संसद में यह सवाल पूछा, तो सरकार का जवाब था कि अगर हमें भी यही लाभ चाहिए, तो हमें भी अमेरिकी कपास आयात करना होगा। राहुल के अनुसार, यह देश के सामने एक आत्मघाती विकल्प है।

यदि भारत अमेरिकी कपास आयात करता है, तो हमारे स्थानीय किसान बर्बाद हो जाएंगे, और यदि नहीं करता है, तो हमारा कपड़ा उद्योग पिछड़कर नष्ट हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश अब भारत से कपास आयात कम करने या बंद करने के संकेत दे रहा है, जिससे करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के इन आरोपों को आधारहीन और भ्रामक करार दिया है। गोयल ने स्पष्ट किया कि भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है और वे यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ रिकॉर्ड पर कह रहे हैं। शून्य टैरिफ के मुद्दे पर गोयल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में संकेत दिया कि भारत भी ऐसी शर्तों पर काम कर रहा है और इसके बारीक विवरणों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद अब केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संसद के भीतर एक बड़े संवैधानिक टकराव का रूप ले चुका है, जहाँ विपक्ष की आक्रामकता और सत्ता पक्ष की जवाबी कार्रवाई ने माहौल को गरमा दिया है।