Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih Crime News: गिरिडीह में वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या; जमीन विवाद की आशंका, जांच में जु... Pakur News: चूहे का शिकार करने के चक्कर में बिल में फंसा 4.5 फीट लंबा कोबरा; वन विभाग ने किया रेस्क्... Jharkhand Police News: गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भी 24 जिलों में लापरवाही; नस्लीय भेदभाव की रिपोर्... World Olympic Day 2026: रांची में विश्व ओलंपिक दिवस का भव्य आयोजन; मैराथन दौड़ और खिलाड़ियों का हुआ सम... Dr. Syama Prasad Mookerjee Balidan Diwas: रांची में बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; कहा- डॉ. मुखर्ज... Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी जमीन; रांची नगर निगम अब बनाएगा पार्क और वेंडर्स मार्केट Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै...

एचईसी के पास बनेगा एक और रेलवे ओवरब्रिज

रांची : एचइसी के एफएफपी प्लांट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। आरओबी का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से लटका हुआ है। इस कारण लोगों को आये दिन जाम में घंटों फंसना पड़ता है। रेलवे डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि रेलवे ने राज्य सरकार को आरओबी निर्माण का प्रस्ताव दिया था।

राज्य सरकार ने रेलवे को आरओबी बनाने की स्वीकृति दे दी है। पहले रेलवे और राज्य सरकार दोनों को मिल कर इसका निर्माण करना था। लेकिन, अब आरओबी का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। पूर्व में आरओबी दो लेन का बनना था, लेकिन बढ़ती आबादी व वाहनों के आवागमन को लेकर अब यह चार लेन का बनेगा।

आरओबी का निर्माण चांदनी चौक से लेकर रेलवे फाटक क्रॉसिंग के आगे तक किया जायेगा। इसकी लंबाई लगभग 650 मीटर और चौड़ाई लगभग 24 मीटर होगी। इसके बन जाने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। केतारी बागान आरओबी का निर्माण भी राज्य सरकार करेगी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने आरओबी निर्माण को लेकर मंजूरी दी थी।

इसका निर्माण 44।80 करोड़ की लागत होगा। आरओबी का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा। यह गेट संख्या एमएच-27, रांची-नामकुम क्षेत्र में बनेगा। पथ निर्माण विभाग ने आरओबी निर्माण का डीपीआर तैयार कर लिया है। मालूम हो कि केतारी बगान स्थित रेल फाटक पर आरओबी नहीं रहने की वजह से हजारों की आबादी परेशान है।

लोग यहां फ्लाइओवर बनाने के लिए सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। सांसद संजय सेठ ने भी राज्य सरकार के अधिकारियों से बात की थी। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची दौरे के क्रम में यहां आरओबी बनाने की बात कही थी। इसके लिए डीआरएम को 15 दिनों के अंदर प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा था। इसके बाद डीआरएम ने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। इसके बाद पथ निर्माण विभाग ने रेलवे को सूचना दी कि इसकी मंजूरी राज्य सरकार से मिल गयी है।