Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जब तक मैं मंत्री हूं पूर्व अनुमति जरूरीः प्रियंक खडगे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे सुरंग ढही; भारी ट्रैफिक जाम एनसीआरबी में नये प्रमुख की नियुक्ति कर दी गयी तीस वर्षों में मॉनसून के बादलों का बदला मिजाज अयोध्या के राम मंदिर को दान में मिला सब कुछ सुरक्षित है राम मंदिर में चोरी आस्था के साथ विश्वासघात है PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ...

नशा और सोना तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर 21 करोड़ का सोना, हेरोइन के साथ छह गिरफ्तार

  • अवध असम एक्सप्रेस से भी जब्ती

  • त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से हेराइन मिली

  • कामाख्या रेलवे स्टेशन पर भी बरामदगी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : गुवाहाटी में रविवार सुबह रेलवे पुलिस ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर करीब 6 करोड़ रुपये के अवैध सोने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे पुलिस के अधिकारियों के अनुसार असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तस्करी के कई प्रयासों को विफल कर दिया, सोना, हेरोइन और अवैध चिकित्सा उपकरण जब्त किए।

पहले मामले में अवध असम एक्सप्रेस से करीब 328 ग्राम वजन के दो सोने के बिस्किट जब्त किये गये। तस्कर के रूप में पहचाने जाने वाला अल्टार खान अवैध रूप से पड़ोसी राज्य मणिपुर से सोना लाया था।एक अन्य मामले में, एक संयुक्त अभियान के तहत त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से हेरोइन के छह पैकेट जब्त किए गए। जीआरपी और आरपीएफ ने अगरतला से मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में संदिग्ध ड्रग तस्कर सागर बर्धन और रवि रॉय को पकड़ा।

कामाख्या रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता के परिणामस्वरूप राहुल दास और नितन अली को रुपये से अधिक मूल्य के अनधिकृत चिकित्सा उपकरणों की तस्करी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया।ये सभी लोग एजल से सड़क मार्ग के जरिए इस सोने को गुवाहाटी स्टेशन पर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस सोने को कोलकाता ले जाने की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन पर जांच के दौरान इसे बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक जांच की इस कार्रवाई में इन चार लोगों के पास से करीब 19 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सोने को गुवाहाटी से कोलकाता साराघाट एक्सप्रेस से ले जाया जाना था।

पकड़े गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है, जिसे जरूरी कार्रवाई के बाद एक्साइज विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं स्टेशन से गिरफ्तार चारो युवकों से पूछताछ की जा रही है।असम पुलिस ने रविवार सुबह एक अलग अभियान में 15 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह एक अलग अभियान में ड्रग्स की खेप मणिपुर से आई थी, और यह किसी अन्य राज्य में जा रही थी। असम की राजधानी गुवाहाटी के सरायघाट पुल पर मंगलवार को दो लोगों को करीब 15 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस अभियान में मणिपुर के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया।गिरफ्तार किए गए दो तस्करों की पहचान सोनू अली और अर्जुन बसफोर के रूप में हुई है, जो गुवाहाटी के रहने वाले हैं।