Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का... High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्द... Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के 'राम' अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे! IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्... Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है ...

रेंज में चार साल पूरा तो होगा दारोगा और इंस्पेक्टरों का तबादला

पुलिस मुख्यालय ने डीआईजी और आईजी को दिया आदेश

  • अनेक लोग वर्षों से एक ही रेंज में तैनात हैं

  • चुनाव आयोग को भी इस पर देना होगा ध्यान

  • 15 जनवरी तक को जानकारी ही मांगी गयी है

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने जिनका जिला में तीन और चार साल पूरा हो गया है वैसे थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला एक जिले से दूसरे जिले में किए जाने का आदेश दिया है।

मुख्यालय के आदेश के आलोक के बाद पूर्णिया के नए डीआईजी विकास कुमार ने पूर्णिया रेंज में आने वाले जिले कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया एसपी को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में पुलिस पदाधिकारी के तबादले के संबंध में चार जिले के एसपी से रिपोर्ट मांगी है कि एक जिले में तीन और चार साल जिन दरोगा और पुलिस इंस्पेक्टर का कार्यकाल पूरा हुआ है। उन पुलिस पदाधिकारी के जिले से हर हाल में दूसरे जिले में स्थानांतरण करना है।

इस तरह भागलपुर रेंज में डीआईजी विवेकानंद ने बांका और नवगछिया और भागलपुर एसपी को निर्देश दिया है कि जिनके तीन और चार साल जिला में हो गया है वैसे थाना प्रभारी और पुलिस इंस्पेक्टर की सेवा अवधि बताया जाए।

इस आधार पर डीआईजी एक जिले से दूसरे जिले में तबादला करेंगे सवाल यह उठता है कि जिसका रेंज में कार्यकाल पूरा हो गया है वैसे पुलिसकर्मियों में दरोगा और पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला कैसे होगा चुनाव आयोग को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए कि बिहार में सिपाही से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर तक के रैंक के पुलिस अफसर एक ही रेंज में 13 से 15 वर्षों से तैनात है लेकिन उनका तबादला पुलिस मुख्यालय स्तर से तबादला नहीं हो रहा है।

जिसमें सिपाही, जमादार, दरोगा, और पुलिस इंस्पेक्टर रैंक में पूरे बिहार में कई वर्षों से एक ही रेंज में पुलिस अफसर तैनात है। ऐसे में इनका तबादला रेंज में भी एक जिले से दूसरे जिले में किया जाएगा लेकिन इनका रेंज में ही कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में चुनाव साफ सुथरे तरीके से चुनाव आयोग के नियम अनुकूल चुनाव कैसे हो सकता है।

बिहार में एक रेंज में कितने वर्षों से पुलिसकर्मी तैनात है इसका पूरा डाटा चुनाव आयोग को पुलिस मुख्यालय से लेना चाहिए और सीधे तौर पर चुनाव आयोग को पुलिस मुख्यालय को निर्देश जारी करना चाहिए कि आपका बिहार में जितने भी रेंज में पुलिस कर्मियों का कार्यकाल समय से अधिक हो गया है उनको अपने स्तर से तुरंत स्थानांतरण कर एक रिपोर्ट सूचना चुनाव आयोग को दी जाए।

लेकिन स्थानांतरण के संबंध में 15 जनवरी से पहले पहले हर हाल में सभी रेंज के डीआईजी और आईजी को बताना होगा कि आपके जिले में कितने दरोगा और पुलिस इंस्पेक्टर जिनका कार्यकाल पूरा हुआ है उनका स्थानांतरण दूसरा किस जिले में किया गया इस संबंध में सही समय पर एक प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय भेज कर जानकारी दी जाएगी।