Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

नौकरी के बदले नकदी घोटाला में 21 अधिकारी निलंबित

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : असम सरकार  ने असम लोक सेवा आयोग में ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए राज्य की लोक, पुलिस और संबद्ध सेवा के 21 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है । आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी ।

असम सरकार  द्वारा जारी आदेशों के माध्यम से निलंबित किए गए 21 अधिकारियों में से 11 असम पुलिस सेवा (एपीएस), चार असम लोक सेवा (एएससी), तीन सहायक रोजगार अधिकारी, सहकारी समितियों के दो सहायक रजिस्ट्रार और एक उत्पाद शुल्क निरीक्षक हैं।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से एपीएस के दो अधिकारियों को पिछले सप्ताह इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि मामले की जांच कर रही राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के लिए कई अन्य को समन जारी किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी निलंबन अधिसूचना में कहा गया है कि ये अधिकारी एपीएससी द्वारा की गई विसंगतियों और कदाचार के लाभार्थी थे और उन्हें अंतिम सारणी शीट में उनके मूल रूप से प्राप्त अंकों को “बढ़ा कर” नियुक्ति मिली, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए गए थे।

इसमें कहा गया है कि इन अधिकारियों की भर्ती के लिए एपीएससी की सिफारिश “अवैध” थी और जिस प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने अपनी नौकरियां प्राप्त कीं वह “घोर कदाचार, भ्रष्टाचार और नैतिक अधमता के बराबर है।

इसमें कहा गया है कि चूंकि उन पर आपराधिक मामले की जांच जारी है इसलिए उन्हें उनके वर्तमान पद पर बने रहने की अनुमति देना सार्वजनिक सेवा के हित में नहीं हो सकता है और सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है ।अधिसूचना में कहा गया है कि यह देखते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि जिन साक्ष्यों के आधार पर अब निलंबित अधिकारी जांच का सामना कर रहे हैं, उसकी जानकारी एक सदस्यी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी.के. शर्मा आयोग की तरफ से दी गई थी। असम पुलिस ने कहा कि सभी निलंबित अधिकारियों से असम लोक सेवा आयोग में ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले में पूछताछ की गई है।

इसके बाद पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार भी कर सकती है। नौकरी घोटाले में पहले ही भाजपा सरकार ने 57 एपीएस और एसीएस अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।इस बीच, असम के विशेष पुलिस महानिदेशक हीरेन चन्द्र नाथ ने कहा है कि नौकरी पाने के लिए कथित रूप से रिश्वत देने के आरोप में कुछ और अधिकारियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

दूसरी ओर, पुलिस ने गुवाहाटी में काहिलीपाड़ा में असम पुलिस की विशेष शाखा के मुख्यालय में गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ की।भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार ने 2016 में घोटाले का खुलासा किया था और पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम पुलिस को घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था।एपीएससी में नौकरी के बदले नकदी घोटाला तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था।