Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

राज्यपाल से मानदेह बढ़ाने की मांग की विजिटिंग फैकल्टी ने

रांचीः डोरंडा कॉलेज के विजिटिंग फैकल्टी ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर उनसे अपना मानदेय बढ़ाने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा ही पत्र राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भेजा गया है।

उनलोगों ने कहा है कि यह सिर्फ एक कॉलेज की बात नहीं है बल्कि पूरे राज्य के तमाम महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ऐसी ही परेशानी है। यह बताया गया है कि निरंतर काम करने के बाद भी उन्हें जो पैसा मिल रहा है वह वहां कार्यरत कनीय संवर्ग के कर्मचारियों से भी कम है।

इसलिए काफी लंबे समय से लंबित चले आ रहे इस मांग पर अविलंब विचार किया जाए। इन शिक्षकों को राज्य संघ के अध्यक्ष अटल पांडेय ने कहा कि इतने वर्षों के अंतराल में महंगाई भी बढ़ी है। इस कारण अब इस मानदेय में भी तुरंत सुधार किया जाना चाहिए।

वर्तमान में इन शिक्षकों को प्रति क्लास के लिए चार सौ रुपये मिलते हैं, जो आज के दौर में जीवन यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। दूसरी तरफ इन शिक्षकों पर काम को बोझ भी पहले के मुकाबले काफी अधिक बढ़ा दिया गया है।

संघ ने यह सुझाव दिया है कि प्रति कक्षा की फीस को चार सौ रुपये से बढ़ाकर अब डेढ़ हजार रुपये कर दिया जाना चाहिए। इससे शिक्षकों को इन महाविद्यालयों में रहने का उत्साह मिलेगी।

संघ ने यह भी कहा है कि ऐसे शिक्षकों को जो मासिक वेतन दिया जाता है, उसे भी बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। संघ का दावा है कि राज्य के तमाम महाविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में ऐसे शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और वे इन कॉलेजों में पढ़ाई का आधा से अधिक बोझ उठा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें चपरासी के मुकाबले कम मानदेय दिया जा रहा है। इतने कम पैसे में अब परिवार को पालना कठिन हो गया है।