Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nasha Mukti Abhiyan: नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध; सख्त कानून और जन-जागरूकता पर जो... Administrative Reshuffle: पुलिस महकमे में हलचल; सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट के तबादले, जेल प... Ludhiana Crime: लुधियाना में शादी की खुशियों के बीच खूनी खेल! 10-15 हमलावरों ने घर के बाहर बोला धावा... Punjab Drug War: नशे के खिलाफ 'महाजंग'! पंजाब गवर्नर के साथ कदम से कदम मिलाकर चले डेरा ब्यास प्रमुख,... बांग्लादेश आम चुनाव की राजनीतिक अनिश्चितता Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 14 तारीख तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने... Van Rakhi Movement: वन राखी मूवमेंट के 50 साल पूरे! पलामू में खुलेगा दुनिया का पहला 'पर्यावरण धर्म म... दक्षिण कोरिया और अमेरिका का हवाई अभ्यास Nigam Chunav 2026: ऑटो-टोटो चालकों को निगम चुनाव से बड़ी उम्मीद; 'पार्किंग नहीं तो वोट नहीं' के सुर ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में 'दोहरा' मौसम! गुमला में 5 डिग्री के साथ कड़ाके की ठंड, तो चाईबा...

गाड़ी में आग लगने से चालक जलकर हो गया राख

  • दुर्घटना के बाद रांची पटना रोड घंटो जाम

  • गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा था वाहन चालक

  • सूचना पाकर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे

अशोक कुमार शर्मा

चरही: चरही में मंगलवार को चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी का यूपी मोड़ एक बार फिर बड़ी दुर्घटना का गवाह बना है। चरही घाटी यूपी मोड़ एक बार फिर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है ।हजारीबाग की ओर से आ रहा इथेनॉल लदा टैंकर एच आर 58सी3675 यूपी मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गया और रोड की दूसरी ओर डिवाइडर को तोड़ते हुए जा पलटा जहां पर तुरंत भीषण विस्फोट के साथ गाड़ी में आग लग गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा था। जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने किसी तरह गाड़ी से निकलना चाह रहा था सो नहीं निकल पाया आग के लिपट मैं मैं घु धु जलकर राख होगा गया जिससे उसने अपनी जान गवा दी।

देखें हादसे का वह वीडियो

गाड़ी में दुर्घटना के बाद भीषण विस्फोट हुआ था जिसके कारण घाटी में आसपास के जंगलों में आग लग गई।यह सड़क दुर्घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। वही इस बात की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सहित हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ अनुज उरांव तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची।

दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम किया जिसके दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर अफरा तफरी माहौल बन गया था। सड़क दुर्घटना होना आम बात है लेकिन एक ही स्थल पर हमेशा भीषण सड़क दुर्घटना होना और उसे पर प्रशासन का संज्ञान ना लेना यह एक चिंता का विषय है।

जिस प्रकार की आज दुर्घटना हुई है यह दुर्घटना बड़े पैमाने पर कई लोगों को अपने चपेट में ले सकती थी। आपको बता दें की थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना इसी स्थल पर होती है जहां पर पुलिस को भी दुर्घटना के बाद खासा मशक्कत करना पड़ता है। बीते एक से डेढ़ माह के बीच ही यहां लगभग 7 से 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। घाटी के तीखे मोड़ को सीधा करने की आवश्यकता है। जिससे दुर्घटना में कमी आ सके। गाड़ी में मृत गाड़ी के चालक के शव को प्रशासन द्वारा निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

क्या है दुर्घटना का कारण

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो दुर्घटना का कारण घाटी की तेज ढलान तथा इसका तीखा मोड़ है। जिससे आए दिन ऐसी सड़क दुर्घटना होते रहती है। वर्तमान स्थिति तो ऐसी बन चुकी है की हर दूसरे तीसरे दिन कोई ना कोई सड़क दुर्घटना होते ही रहती है। ऐसे में इस पर एन एच ए आई तथा जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट करते हुए इस पर कोई विचार करना चाहिए और इस मोड़ को सीधा करने का प्रयास करना चाहिए।