Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार और हर जरूरतमंद को मकान देने की बात कही

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार और हर जरूरतमंद लोगों को तीन कमरे का मकान उपलब्ध कराने की घोषणा की।

श्री सोरेन ने कहा कि राज्य के लोगों से उन्होंने वादा किया था कि सभी को 3 कमरे का आवास उपलब्ध कराएंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए एक नई योजना ‘अबुआ आवास योजना’ की घोषणा करते हैं। अगले 2 वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर राज्य सरकार अपनी निधि से जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध करवाएगी।

इस वर्ष ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नियुक्ति की प्रक्रिया को तीव्र करते हुए विभिन्न कोटि के लगभग 38 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गई है, जिसमें से 36 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है।

शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ प्रारंभ की गई है। योजना के तहत पहले चरण में 80 प्रखंड मुख्यालयों मं, बिरसा केंद्र की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के पास खेती करने के लिए पर्याप्त सिंचाई का साधन उपलब्ध कराने के लिए बिरसा सिंचाई कूप योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 1 लाख कुओं का निर्माण किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में 50 हजार कुओं और 15 नवंबर 2024 तक शेष 50 हजार कुओं का निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लाखों राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शुरू की है। राज्य के हजारों पुलिसकर्मी भी अपनी छुट्टी के हकदार हुए हैं। 35 लाख जरूरतमंद को पेंशन, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन और 57 लाख से अधिक लोगों को सरकार वर्ष में दो बार वस्त्र प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई दूरस्थ स्थानों में प्रशासन, देश की आजादी के बाद पहली बार पहुंचा है। बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र की बदलती बयान उनमें से एक है। यह अब राज्य के विकास के पथ पर अग्रसर होने के सूचक है।