Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

चीन ने अपने लापता विदेश मंत्री को बदल दिया है

बीजिंगः चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। अल जज़ीरा ने मंगलवार को देश की सरकारी मीडिया पर यह जानकारी दी। ऐसी किसी घटना का अंदेशा पश्चिमी मीडिया को पहले से ही होने लगा था क्योंकि चीन के विदेश मंत्री किन गैंग का एक महीने से पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी कई रिपोर्टें प्रकाशित हुईं।

इसी बीच उन्हें हटाए जाने की खबर आ गई। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि किन गैंग को आज उनके पद से हटा दिया गया। विधायिका ने वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त करने के लिए मतदान किया। 57 वर्षीय नेता को एक महीने से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उनका आखिरी आधिकारिक कार्यक्रम पिछले 25 जून को था।

चीन में बिना किसी स्पष्टीकरण के हाई-प्रोफाइल हस्तियों का अचानक गायब हो जाना कोई नई बात नहीं है। कुछ समय बाद यह देखा जाता है कि उन पर आपराधिक जाँच चल रही है। फिर कई बार ये गायब हो जाते हैं और बाद में जनता के सामने लौट आते हैं। लेकिन वे तस्वीर से बाहर होने के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहते।

विदेश मंत्री को बदले जाने की सूचना देने के अलावा चीन की सरकार नियंत्रित मीडिया ने कुछ और जानकारी नहीं दी है। इसलिए यह सवाल अब भी अनुत्तरित है कि लंबे समय से लोगों की नजरों से ओझल चल रहे किन गैंग आखिर कहां हैं। पहले तो उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही गयी थी। अब चर्चा हो रही है कि अपने स्पष्टवादिता की वजह से शायद उन्होंने किसी मौके पर चीन के राष्ट्रपति को ही नाराज कर लिया है। इस वजह से वह अचानक पर्दे पर से गायब हो गये हैं अथवा कर दिये गये हैं।