Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

एक और इंटरनेशनल प्रेम कहानी, देखें वीडियो

  • दो महिलाओँ की चर्चा के बीच तीसरी खबर

  • कोलकाता एंबेसी में दिया गया है आवेदन

  • पांच साल का वीजा लेकर यहां पहुंची है

राष्ट्रीय खबर

हजारीबागः लगता है इनदिनों भारत ही इंटरनेशनल प्रेम कहानियों के केंद्र में है। एक पाकिस्तानी महिला के भारत आने तथा एक भारतीय महिला के पाकिस्तान जाने के बीच तीसरी कहानी यहां के एक गांव से आयी है। पोलैंड की यह महिला पांच साल का वीजा बनाकर हजारीबाग आयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पोलैंड की बारबरा जल्द बनेगी हिन्दुस्तानी दुल्हनिया, प्रेमी शादाब ने इसके लिए कोलकाता एंबेसी में आवेदन दिया है। दो अलग धर्म और पंथ ही नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देश के प्रेमी युगल का इश्क पूरी तरह परवान चढ़ चुका है। एक-दूजे का दामन थामने को शादाब और बारबरा बेकरार हैं।

देखें दोनों का वीडियो

अब बैंड, बाजा और बाराती की तैयारी की जा रही है।। जल्द ही पोलैंड की बारबरा हिन्दुस्तानी दुल्हनिया बनेगी। इस बात की चर्चा कटकमसांडी के खटरा गांव में हर लोगों की जुबां पर है। दरअसल, दो साल पहले सोशल मीडिया पर कटकमसांडी के खुटरा निवासी शादाब और पोलैंड की महिला बारबरा की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

बारबरा की छह साल की एक बेटी भी है। बारबरा चाहती है कि शादाब उसके साथ शादी करे। गांव में दो अलग देशों के नागरिकों तथा दोनों के धर्म पर विरोध के बाद भी लोग उत्सुकता के साथ इसके परिणामों को देखना चाहते हैं। पता चला है कि शादाब ने पोलैंड जाने के लिए भी दूतावास में आवेदन दिया था। फिलहाल दोनों कटकमसांडी के खुटरा गांव में रह रहे हैं। शादाब ने विदेश जाने का आवेदन पहले भी दिया था पर वह निरस्त हो गया था।

हालांकि, गांव के लोग इस बात को लेकर खफा भी है कि जो कुछ हो रहा है, वह ठीक नहीं है। उनके धर्म में बारबरा को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।। यही कारण है कि गांव के बुजुर्ग लोगों ने उसके परिवार से दूरी भी बना ली है।। उनका यह भी कहना है। कि वह उसकी मर्जी है, जो वह करे। अब दोनों अपने-अपने धर्म के साथ एक-दूसरे को अपनाने के लिए तैयार हैं।

शादाब ने बताया कि बारबरा एक समझदार और स्वच्छ मन की महिला है और उसकी छह साल की बेटी भी है।। बारबरा का तलाक हो चुका है और वह पोलैंड में अकेले रहती है। वहां वह नौकरी भी करती है। वह चाहती है कि शादाब उसके साथ पोलैंड चले। उसका यह भी कहना है कि उस महिला का उसके जीवन में आने के बाद परिवर्तन भी आया है।

जीवन जीने की शैली, पोशाक पहनने का सलीका, बात करने का लहजा हर चीज में बदलाव आया है। दूसरी बार भारत और पहली बार आई हजारीबाग। बारबरा शादाब से मिलने दूसरी बार भारत पहुंची है ।पहली बार उसने उसे दिल्ली में ही उसे कई जगह घुमाया और उसने यह भी कहा कि भारत बेहद सुंदर जगह है। इस देश की संस्कृति बहुत समृद्ध है। दूसरी बार वह दिल्ली आने के बाद हजारीबाग पहुंची है। हजारीबाग पहुंचने के बाद पूरे गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है। कि आखिर कैसे विदेश की एक महिला हजारीबाग के छोटे से कस्बे में रह रही है।