Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

मुख्यमंत्री आवास तक में बाढ़ का पानी पहुंचा

  • पिछले 45 वर्षों का रिकार्ड टूट गया इस बार

  • रिंग रोड का एक हिस्सा बाढ़ में बह गया

  • कई इलाकों में पुलिस ने धारा 144 लगाया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के इलाके में भी बाढ़ का पानी घुस गया है और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 207.55 मीटर हो गया। गुरुवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.41 मीटर हो गया है. राजधानी में 12 आपदा मोचन टीमें तैयार की गई हैं। इस वजह से निचले इलाकों से लगातार लोगों को हटाया जा रहा है। दूसरी तरफ यह चेतावनी दी गयी है कि पहाड़ यानी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश का पानी भी दिल्ली तक पहुंचेगा, इससे जलस्तर और भी बढ़ सकता है।

इस स्थिति को लेकर राज्य के अलावा केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ गयी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ ही हफ्तों में जी20 शिखर सम्मेलन होना है। इस बीच भारी बारिश के कारण राजधानी में पानी भर गया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल के रिकॉर्ड को पार कर गया। बाढ़ग्रस्त इलाके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के आसपास भी हैं. हरियाणा के हथनीकुंडा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर पहुंच गया है। मंजू का टीला से जुड़ा कश्मीरी गेट आईएसबीटी गेट बंद कर दिया गया है।

रिंग रोड इलाके का कुछ हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यह इलाका मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 207.55 मीटर हो गया। इसने 1978 की बाढ़ के दौरान बनाए गए जल स्तर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उस समय यमुना का जलस्तर बढ़कर 207.49 मीटर हो गया था। हालांकि, प्रशासन को आशंका है कि यह जलस्तर और बढ़ सकता है।

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ संभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। गुरुवार सुबह इसका स्तर और बढ़ गया। गुरुवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.41 मीटर हो गया है। केजरीवाल ने राजधानी के हालात का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने हथिनीकुंडा बांध से न्यूनतम संभव दर पर पानी छोड़ने का अनुरोध किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से भी हिमाचल से हरियाणा में पानी की निकासी कम करने का अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति ने जानकारी दी है कि गुरुवार दोपहर 2 बजे से हथिनीकुंडा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा धीरे-धीरे कम की जाएगी। दिल्लीवासियों से कहा गया है कि वे निगमबोध श्मशान घाट की ओर न जाएं। राजधानी में बचाव कार्य के लिए आपदा मोचन बल की 12 टीमें तैयार की गई हैं। जैसे ही यमुना का जल स्तर बढ़ता है, पानी निचले इलाकों से निकलकर शहर में घुसने लगता है। मोनेस्ट्री मार्केट, कश्मीरी गेट, रिंग रोड पर निवासियों के घरों में पानी घुसने लगा। निवासियों को निकालने का काम जारी है। रिंग रोड पर बालू भरी बोरियां फेंककर अस्थायी तटबंध बनाने का प्रयास किया गया है।

दिल्ली में एक-दो दिन हो सकती है पानी की किल्लत : केजरीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद दिल्ली जल बोर्ड को मजबूरन तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स बंद करने पड़े जिससे यहां जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। श्री केजरीवाल ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है।

प्लांट के मशीनों में पानी घुस गया है। इससे दिल्ली में पानी का उत्पादन 25 फीसद कम हो गया है।

दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। जल घटते ही मशीनों को सुखाकर दोबारा प्लांट को शुरू कर दिया जायेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। उन्होंने कहा, पहली बार दिल्ली में यमुना का जल स्तर इतना ऊपर तक आया है।

इस समय यमुना का जल स्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है। इतना ऊपर तक जल स्तर पहुंचेगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। तीनों प्लांट्स को बंद होने से दिल्ली में करीब 25 फीसद पानी का उत्पादन कम हो जाएगा। इसके अलावा यमुना के निचले इलाकों में हमारे कई ट्यूबवेल्स चलते थे, पानी भरने की वजह से उनको भी बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यमुना का पानी तेजी से सड़कों पर भी आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रभावित इलाके के लोग अगर ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकले और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। दिल्ली में बनाए गए राहत केंद्रों में हम सारी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।