Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih Crime News: गिरिडीह में वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या; जमीन विवाद की आशंका, जांच में जु... Pakur News: चूहे का शिकार करने के चक्कर में बिल में फंसा 4.5 फीट लंबा कोबरा; वन विभाग ने किया रेस्क्... Jharkhand Police News: गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भी 24 जिलों में लापरवाही; नस्लीय भेदभाव की रिपोर्... World Olympic Day 2026: रांची में विश्व ओलंपिक दिवस का भव्य आयोजन; मैराथन दौड़ और खिलाड़ियों का हुआ सम... Dr. Syama Prasad Mookerjee Balidan Diwas: रांची में बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; कहा- डॉ. मुखर्ज... Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी जमीन; रांची नगर निगम अब बनाएगा पार्क और वेंडर्स मार्केट Dhanbad News: बेलगड़िया के पास मोहली बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव; पेयजल और रोशनी के लिए ... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै...

बरतन मांजकर पति को पढ़ाया नौकरी मिली तो छोड़ दिया

राष्ट्रीय खबर

भोपालः देश की मीडिया में इनदिनों ज्योति मौर्या चर्चा में है। इस चर्चा के बीच ही इससे ठीक विपरीत एक कहानी सामने आयी है। इस मामले में ममता नामक युवती ने अपने पति की पढाई का खर्च उठाने के लिए लोगों के घरों में बरतन भी मांजे। यह सभी जानते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण की लागत कोई कम नहीं होती।

इन खर्चों को पूरा करने के लिए ममता ने नौकरानी के रूप में काम करने में भी संकोच नहीं किया। पत्नी अपने पति की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए लोगों के घरों में बर्तन धोने से भी नहीं हिचकिचाती थी। लेकिन परीक्षा पास करने और नौकरी मिलने के बाद पति उस पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता था। उसके पैसे से पढ़कर सरकारी अधिकारी बना पति ने उसे कहा कि उसने अपने लिए दूसरा पार्टनर चुन लिया है।

इस सरकारी टैक्स अधिकारी का नाम कमरू हटिले है। उनकी पत्नी का नाम ममता है। मध्य प्रदेश के रहने वाले कमरू और ममता की शादी 2015 में हुई थी। उस समय कमरू एक बेरोजगार युवक था। ग्रेजुएशन किया लेकिन नौकरी नहीं मिली। ममता ने कमरू को सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को कहा।

उसने वादा किया कि वह सारा खर्चा देगा। खर्चों को पूरा करने के लिए ममता ने नौकरानी के रूप में काम करने में भी संकोच नहीं किया। ममता ने कहा कि उन्होंने घर-घर जाकर बर्तन धोने और घर की साफ-सफाई का काम किया है। कमरू ने किताबों की दुकान पर ओवरटाइम भी किया ताकि उसे अपनी ज़रूरत की किताबें मिल सकें।

आख़िरकार उन्होंने वर्ष 2019-20 की वाणिज्यिक कर अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उन्होंने मध्य प्रदेश के रतलाम में सरकारी नौकरी कर ली। इसके बाद ममता को रिश्ता तोड़ने का अंदेशा हो गया। इसके बाद कमरू ने ममता को अपने पिता के घर जाने के लिए मजबूर किया। वह अपने ही घर में दूसरी महिला के साथ रहने लगा।

उसने ममता को बताया कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। इस घटना के बाद 2021 में ममता ने कमरू के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद कमरू ने कोर्ट में स्वीकार किया कि ममता उसकी पत्नी है। कमरू ने उसे प्रति माह 12 हजार रुपया देने का भी वादा किया। हाल ही में ममता ने शिकायत की थी कि कमरू ने अपना वादा नहीं निभाया

ऐसे में ममता ने फिर से अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। संयोग से, यह ममता की दूसरी शादी है। शादी के ढाई साल बाद पहले पति की मौत हो गई। अजीब संयोग है कि जिस दिन ममता को पुत्र हुआ उसी दिन उसके पहले पति की मौत हो गयी थी। वैसे हाल ही में उस पंद्रह साल के पुत्र की मौत हो गई थी।