Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को कर सकते हैं संपत्ति से बेदखल, हाईकोर्ट का आ... धीरेंद्र शास्त्री का Gen-Z पर बड़ा बयान: न रुकती है न झुकती है ये पीढ़ी; तेज गति के साथ सही दिशा भी ... टिकरी कलां में CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान भीषण धमाका, 3 लोगों की मौत पंजाब पुलिस में महिलाओं का मुख्यधारा में समावेश: फिल्लौर में प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू, DGP ने लॉन... पंजाब के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के भाव अमृतसर में अवैध माइनिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: अजनाला में रेत से भरे 4 टिप्पर जब्त, दस्तावेजों की ज... जालंधर में मिठाई की दुकान में सेंधमारी: शटर तोड़कर तिजोरी से उड़ाई नकदी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच ...

बिना इजाजत हज की कोशिश में 17 हजार हिरासत में

मक्काः सऊदी अरब में बिना इजाजत हज करने की कोशिश करने पर देश के प्रशासन ने इस साल 17 हजार लोगों को हिरासत में लिया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के निदेशक और हज सुरक्षा समिति के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बासामी ने कहा कि कुल 17,615 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इनमें आवास नीतियों और सीमा सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करने वाले 9 हजार 509 लोग हैं। हिरासत में लिए गए लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए उन्हें सार्वजनिक अभियोजन के लिए भेजा गया है। इस अधिकारी ने यह भी कहा कि 2 लाख 2 हजार 609 लोगों को मक्का के प्रवेश द्वार से वापस भेज दिया गया जब उन्होंने बिना अनुमति के हज करने के लिए आने की कोशिश की।

परमिट की कमी के कारण 1 लाख 28 हजार 999 वाहनों को मक्का में प्रवेश करने से पहले ही लौटा दिया गया। इसके अलावा 33 अन्य लोगों को मक्का में अवैध प्रवेश में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में सऊदी अरब के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक और हज सुरक्षा समिति के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल बसामी ने कहा कि अवैध रूप से हज करने आए 17,615 तीर्थयात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबर के मुताबिक, इनमें 9 हजार 509 लोगों को निवास कानून तोड़ने, सीमा सुरक्षा कानून का पालन नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा फर्जी हज कैंप चलाने के आरोप में 105 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट भेज दिया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल बसामी ने यह भी कहा कि 200,000 से अधिक लोगों को मक्का सीमा से वापस भेजा गया है। क्योंकि उनके पास हज करने की कोई इजाज़त नहीं थी। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाले 1 लाख 28 हजार 999 वाहनों को मक्का में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। दूसरी ओर, सऊदी अधिकारियों ने हाजिदों को ले जा रहे 33 कार चालकों को गिरफ्तार किया है। क्योंकि इन ड्राइवरों के पास हज यात्रा की कोई अनुमति नहीं थी। बता दें कि इस साल हज के लिए हाजरी दर्ज की गई है। इस साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 25 लाख से ज्यादा लोगों ने हज किया है।