Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

एनआईए के डीजी ने रांची में मामलों की समीक्षा की

रांचीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी के डीजी दिनकर गुप्ता ने बुधवार को रांची पहुंचे। उन्होंने रांची में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों ने झारखंड में नक्सलवाद को पूरी तरह से उखाड़ने की रणनीति तैयार की।

एनआईए राज्य में टेरर फंडिंग सहित कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रही है। डीजी दिनकर गुप्ता ने राज्य में चल रही इन जांचों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वे झारखंड पुलिस के सहयोगी को सराहना करते हुए एनआईए की जांच में मिल रहे थे। उनके साथ एनआईए के आईजी आशीष बत्रा और एसपी प्रशांत आनंद भी मौजूद थे। आईजी आशीष बत्रा और एसपी प्रशांत आनंद झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं।

डीजी दिनकर गुप्ता ने झारखंड में चल रही एनआईए की जांचों और उपलब्धियों की भी जानकारी प्राप्त की। हाल के दिनों में झारखंड पुलिस के सहयोग से एनआईए ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी कराई थी और इससे डीजी दिनकर गुप्ता संतुष्ट थे। एनआईए झारखंड में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के खिलाफ टेरर फंडिंग मामले में जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा झारखंड में एनआईए की जांच चल रही है जिसमें मगध आम्रपाल कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग, तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड, पश्चिम सिंहभूम जिले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों का हमला, तेतरियाखाड़ कोलियरी में हुआ नक्सलियों का हमला, लातेहार के चंदवा स्थित लुकैया मोड़ पर हुए हमले में चार पुलिसकर्मियों की हत्या, और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हथियार पहुंचने जैसे मामले शामिल हैं।