Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

माकपा के समर्थन के बाद भाजपा ने भ्रष्ट कहा

राष्ट्रीय खबर

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के अध्यादेश के मुद्दे पर अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन भी हासिल करने में कामयाब हो गये हैं। माकपा नेता सीताराम येचुरी के साथ मुलाकात में यह बात निकलकर सामने आयी है। इसके एलान के बाद ही भाजपा ने कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय अध्यादेश का विरोध करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आने वाले सभी लोगों को लोग भ्रष्टाचार के पक्ष में खड़े भ्रष्ट के रूप में देखेंगे।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी द्वारा इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी के समर्थन का आश्वासन देने के बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आयी है।भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने और दिल्ली और भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अध्यादेश लाया गया है। सुश्री लेखी ने आरोप लगाया, जो लोग अध्यादेश के खिलाफ खड़े हैं, उन्हें लोग भ्रष्ट के रूप में देखेंगे जो भ्रष्टाचार के पक्ष में खड़े हैं।

उन्होंने कहा, जो लोग (केजरीवाल) से मिल रहे हैं, उनसे मैं अपनी तरफ से कहना चाहती हूं कि अगर आप भ्रष्ट हैं तो आपको उनके पक्ष में आना चाहिए। इतिहास आपके इस कृत्य को दर्ज करेगा। यह घटनाक्रम दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के माकपा कार्यालय में येचुरी से मुलाकात के बाद आया है।

अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर समर्थन जुटाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार, उनके उप और राजद नेता तेजस्वी यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर आप के साथ एकजुटता का एलान कर दिया है।

भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर संघवाद पर हमला करने का आरोप लगाते हुए, श्री येचुरी ने इससे पहले दिन में केंद्रीय अध्यादेश की निंदा की और संसद में इसका विरोध करने के लिए आप को अपनी पार्टी का समर्थन दिया, जब इसे बदलने के लिए एक विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करने की भी अपील की और कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर अध्यादेश की घोषणा संविधान का बेशर्म उल्लंघन है और यह दिल्ली की सरकार के साथ हो सकता है। ऐसा किसी भी गैर भाजपा सरकार के साथ हो सकता है।

पहलवानों के सवाल पर दौड़कर भाग निकली (देखें वीडियो)

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को पत्रकारों ने घेरकर महिला पहलवानों के सवाल पर घेर लिया। भाषण देकर निकलते वक्त पत्रकारों ने उनसे यह सवाल किया था। यह सवाल सुनते ही वह दौड़कर जाने लगी। पत्रकारों में भी महिला पत्रकार थे जो दौड़ती हुए नेता से लगातार यह सवाल पूछते रहे। वह दौड़ती हुए सिर्फ एक लाइन बोली कि कानून अपना काम करेगा। अब इस वीडियो को आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।