Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

बिहार में मंगलवार के दिन एक साथ दो महत्वपूर्ण बैठक

  • डीजीपी विधि व्यवस्था पर रेंज के अफसरों से बात करेंगे

  • मुख्य सचिव की बैठक एससी एसटी मामलों पर होगी

  • कार्यालयों में दोनों बैठकों को लेकर जारी है चर्चा

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार में कल यानी 16 मई मंगलवार के दिन दो महत्वपूर्ण बैठक होगी पहली बैठक डीजीपी आरएस भट्टी के द्वारा सभी रेंज के डीआईजी आई जी के साथ ऑनलाइन बैठक होगी।

जिसमें विधि व्यवस्था को लेकर और जन शिकायत और वेलफेयर के काम किस तरह से हो रहे हैं उसको लेकर डीजीपी रेंज के सभी डीआईजी आई जी से बिंदु बार बिंदु मामले की समीक्षा करेंगे। इसमें एडीजी विधि व्यवस्था संजय सिंह एडीजी सुशील खोपड़े बैठक में मौजूद रहेंगे। डीजीपी की यह बैठक करीब तीन घंटे तक होने की संभावना बताई जा रही है।

दूसरी अहम बैठक जो मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ है यह बैठक मुख्य सचिव के द्वारा पुरानी सचिवालय से ऑनलाइन सभी पुलिस पदाधिकारी और सभी जिला पदाधिकारियों के साथ होगी। इस बैठक में बताया जाता है कि अनुसूचित जनजाति और जनजाति के मामलों को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश का पालन इस बैठक में मुख्य सचिव के द्वारा किया जाएगा। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

इसमें पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ बिहार के सभी जिले के सभी जिला अधिकारी भी इस बैठक में ऑनलाइन मौजूद रहेंगे। मंगलवार के दिन दो महत्वपूर्ण बैठक को लेकर आईएएस और आईपीएस महकमें सभी पदाधिकारी बैठक को लेकर चर्चा करते देखे जा रहे हैं।