Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

गोरखा चौक पर बुद्ध मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

रांचीः छोटानागपुर बौद्ध सोसायटी द्वारा गोरखा चौक स्थित बुद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बुद्ध जयंती के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं विशिष्ट अतिथि पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, रोहित प्रियदर्शी उरांव,शिव उरांव एवं मेंहुल दूबे ने समिति के सदस्यों के साथ भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की एवं राज्य में खुशहाली, शांति, प्रेम, सौहार्द, भाईचारा,तरक्की की कामना की।

अपने संदेश में डॉ रामेश्वर उरांव ने उन्होंने कहा कि दुनिया अगर आज भी भगवान बुद्ध के उपदेशों का पालन करे तो कहीं भी हिंसा नहीं होगी।जहां बुद्ध के विचार होते हैं वहां करुणा और दया का भाव रहता है, बुद्ध के विचारों और उद्देश्यों को लेकर चलते हैं वहां शांति और प्रेम रहती है।आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि बुद्ध के विचारों को आत्मसात करेंगे।

पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा भगवान बुद्ध के सिद्धांत आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है, उनकी शिक्षा में हिंसा का त्याग और अहिंसा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा मिलती है। प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा भगवान बुद्ध ने अपने धर्म में सामाजिक, आर्थिक,बौद्धिक, राजनीतिक स्वतंत्रता एवं समानता की शिक्षा दी है सांसारिक दुखों से मुक्ति हेतु बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग पर चलने की बात कही है।

दार्जिलिंग से आये तीन लामाओं दावा लामा,सोनम लावा,बुद्धा सागर लामा ने सभी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया। छोटानागपुर बौद्ध सोसायटी के सचिव सुमन प्रधान,धीरज राई, कृष्णा लींबू, मुन्ना गुरुंग,इन्द्र बहादुर गुरुंग, मिथिला सिंह राई, दीपाली राई,सुमन तामंग,छाया थापा, महेश्वरी राई,सांगी तामंग,सपना राई बुद्ध जयन्ती कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।