Breaking News in Hindi

रावण के सर में कई नेताओं के चेहरे दिखे

लखनऊ में कट्टरपंथी हिंदू संगठनों ने पोस्टर लगाये

राहुल और अखिलेश का चेहरा भी है

नया चेहरा एलन मस्क का लगा है

सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर हटाये

राष्ट्रीय खबर

लखनऊ: दशहरा से ठीक पहले रविवार को लखनऊ में कई जगहों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क और अन्य को रावण के 10 सिर के रूप में दर्शाया गया था।

सनातन रक्षा संगठन द्वारा लगाए गए इन होर्डिंग पर रावण, सनातन भारत के दुश्मन शीर्षक लिखा हुआ था।

गांधी और यादव के अलावा, इन होर्डिंग में सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण, बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस, माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद, सपा नेता आजम खान, अमेरिकी सांसद (कांग्रेसवुमन) इल्हान उमर और अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की तस्वीरें थीं।

अतीक अहमद को अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, अंसारी की मार्च 2024 में उत्तर प्रदेश की एक जेल में मौत हो गई थी। ये होर्डिंग हजरतगंज और गोमती नगर सहित प्रमुख क्षेत्रों में लगाए गए थे, जिससे राहगीरों का ध्यान आकर्षित हुआ। बाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन होर्डिंग को हटा दिया।