Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा... LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल प... बिहार में 'राज्यसभा' का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए 'संकटमोचक' या NDA...

मोबाइल ठगी का करोड़ों रुपया चीन भेजा गया है

  • सौ करोड़ से अधिक की ठगी हुई है

  • पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा

  • पैसा चीन कैसे गया, इसकी जांच जारी

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः पुलिस को धमकी देकर मोबाइल पर ठगी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जालसाजों ने करीब एक सौ लोगों को ठगा है और करोड़ों रुपये वसूले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह पुलिस के भेष में ठगी करता था। उस समूह के सदस्य मुंबई पुलिस के अधिकारियों को फोन करते थे।

ये मुख्य रूप से महिलाओं को निशाना बनाते थे।  करीब 100 लोगों पर करोड़ों रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है। इस घटना में शामिल गिरोह के बारे में पता चलने पर मुंबई पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक छानबीन से पता चला है कि ठगी का यह पैसा चीन भेजा गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह पुलिस के भेष में ठगी करता था। उस समूह के सदस्य मुंबई पुलिस के अधिकारियों को फोन करते थे। ये मुख्य रूप से महिलाओं को निशाना बनाते थे। उसने फोन कर कहा कि उस महिला के नाम से उसे ड्रग्स का पैकेट मिला है। इसके बाद उसने महिला से एक एप डाउनलोड करने को कहा।

उसने मुझे डाउनलोड करने की प्रक्रिया का स्क्रीनशॉट भेजने के लिए कहा। जब सामने वाला यह स्क्रीनशॉट भेजता था तो दूसरी तरफ मौजूद ठग गिरोह इसी स्क्रीन शॉट के जरिए उसके मोबाइल के सारे आंकड़े चुरा लिया करते थे। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि उस खास एप में ही जालसाजी का तरीका छिपाया गया था।

एक बार एप डाउनलोड कर लेने के बाद मोबाइल इस्तेमाल करने वाले के बैंक की सारी जानकारी भी ठगी करने वालों तक पहुंच जाया करती थी। अचानक से अपने बैंक खाता से पैसा गायब होने का रिश्ता इस एप से है, यह लोग समझ नहीं पाते थे। अब गिरफ्तार किये गये लोगों से यह जानकारी हासिल की जा रही है कि उन्होंने किस तरीके से यह सारा पैसा चीन भेजा है और चीन में इस गिरोह का संचालन कौन लोग किया करते थे।