Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व... बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की 'पोस्टमार्टम... Khallari Ropeway Accident: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, ट्रॉली गिरने से मची चीख-पुकार; ... Sukma Naxal IED Defused: डॉगी नोरा की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम;... सूरजपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'! 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; नशे के सौदागरों में... Pachmarhi Health Crisis: पचमढ़ी में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में नहीं मिलता इलाज; मंकी बाइट के मरी... Guna Police Suspend News: गुजरात की कार से मिला 1 करोड़ नकद, मामला दबाने के आरोप में थाना प्रभारी और... Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों... आसमान में 'काले धुएं' का तांडव! प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं मशीनें; 5 दमकल की ...

खडगे के बयान ने डंस लिया भाजपा को

  • जनसभा में कहा मोदी एक जहरीला सांप

  • बाद में कहा भाजपा की विचारधारा पर कहा

  • भाजपा की तरफ से निंदा और आलोचना की बाढ़

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा के चुनाव की तिथि करीब आने से राजनीतिक तापमान भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। भाजपा को एक मोर्चे पर लिंगायत समुदाय के नेताओं को संभालना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के एक बयान से भाजपा विफर गयी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि इसे इसे ठीक से समझो, मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। यह परखने के लिए स्वाद मत लो कि यह जहर है या नहीं। चखोगे तो मर जाओगे।

हालांकि बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका यह कथन व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नहीं था। उनके मुताबिक, मेरे कहने का तात्पर्य यह था कि भाजपा की विचारधारा जहरीले साँप की तरह है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा वह यह था कि उनकी विचारधारा एक सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।

वैसे इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह साफ हो गया कि उनके बयान का जहर भाजपा को लग चुका है। उनकी टिप्पणी ने भाजपा नेताओं की तीखी आलोचना की। शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया लेकिन कोई उन्हें ऐसा नहीं मानता।

इसलिए, गांधी परिवार से सुर्खियां बटोरने के लिए, उन्होंने एक ऐसा बयान देने के बारे में सोचा जो सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से भी बुरा है। उन्होंने कहा, राजनेताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत के लोगों ने दो बार पीएम मोदी को वोट देकर सत्ता में पहुंचाया है और इस तरह के बयान देश का अपमान है।

कांग्रेस पार्टी को इस तरह की टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता शोभा करंदलाजे ने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहता है? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दर्शाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगें।

इस विवाद के बीच ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने फिर कहा है कि भाजपा को चुनाव के बाद पता चलेगा कि शेट्टार क्या चीज है। दरअसल अमित शाह के बयान में उनकी आलोचना किये जाने के बाद शेट्टार ने कहा कि भाजपा के नेता यह भूल गये कि इस राज्य में पार्टी को स्थापित करने में उनका क्या योगदान है। राज्य की जनता सब कुछ जानती है। इसलिए मतगणना में भाजपा को यह अच्छी तरह पता चल जाएगा कि जगदीश शेट्टार की सामाजिक छवि क्या है।