Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

श्याम मंदिर में हनुमान चालीसा का भव्य पाठ आयोजित

रांचीः श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वधान में हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 47 वा श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ भव्य रुप से संपन्न हुआ। मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने महाबली बजरंगबली की दिव्य पावन अखंड ज्योति प्रज्वलित करके केसरिया पेड़ा चना गुड़ फल का प्रसाद अर्पित किया। नारनौली ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ व पाठ वाचकओं का चंदन वंदन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ साज बाज के धुन के बीच श्री गणेश वंदना व श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ प्रारंभ किया । सैकड़ों भक्तों ने भक्ति भाव के साथ पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया।

श्री श्याम मंदिर बजरंग बली सालासर वाले की जय जयकारों से गूंज रहा था। भक्तजन भावविभोर होकर हनुमान जी की ज्योति में आहुति देकर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे थे। श्री सुंदरकांड पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महाआरती की गई व भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद की सेवा निवेदित कर श्री हनुमान जी के दरबार में मत्था टेका। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक मंगलवार को श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ व प्रत्येक शनिवार को श्री श्याम भंडारा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया श्रवण ढानढनिया श्याम सुंदर शर्मा गौरव अग्रवाल मोनू अनिल नारनौली स्नेह पोद्दार रतन शर्मा श्याम सुंदर जोशी अभिषेक सरावगी ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया। श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा शनिवार 29 अप्रैल को साय 5:00 बजे से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम भंडारा होगा।

मेडिका अस्पताल (रांची) के प्रबंध व्यवस्था के प्रमुख अनिल शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट) सुनीता शर्मा रामअवतार जांगिड़ (जीएम) पूनम जांगिड़ श्री ज्ञानेश झा (वित्त प्रमुख) प्रियंका झा अपने अपने परिवार के साथ भंडारे की सेवा निवेदित करेंगे ।अध्यक्ष सुरेश सरावगी मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने भक्तजनों को भंडारे में आमंत्रित किया है।