Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

युवाओं पर लाठी चार्ज के दूरगामी परिणाम होंगे

  • पारा शिक्षकों ने भाजपा का विरोध किया था

  • सरयू राय और विनोद सिंह घटना के खिलाफ

  • सत्ता पक्ष के लोग भी लाठीचार्ज को गलत मानते

राष्ट्रीय खबर

रांचीः नौकरी के सवाल पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को सत्तारूढ़ गठबंधन के लोग भी बेहतर नहीं मानते हैं। दरअसल युवाओं की नाराजगी का क्या दूरगामी असर होता है, यह समझदार नेता अच्छी तरह जानते हैं। वैसे यह अलग बात है कि सिर्फ विधायक द्वय सरयू राय और विनोद सिंह ने इसकी स्पष्ट तौर पर आलोचना की है।

दूसरी तरफ भाजपा को फिर से यह मौका आजमाने का मौका भी मिल गया है। इस किस्म के लाठीचार्ज का क्या चुनावी परिणाम होता है, यह तो झारखंड ने रघुवर दास के शासनकाल में देखा था। उस दौरान मोरहाबादी मैदान में जिस तरीके से पारा शिक्षकों को पीटा गया था, वह भाजपा विरोधी माहौल बनाने में नींव का पत्थर बन गया।

बाद में राज्य भर के पारा शिक्षकों ने अपने प्रभाव का प्रयोग ग्रामीण इलाकों में किया और उसका परिणाम यह हुआ कि हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने है। मुख्यमंत्री बनने के पहले ही हेमंत सोरेन को युवाओं के समर्थन का यह एहसास था। अब बदली परिस्थितियों में हेमंत सोरेन सरकार में हैं और उनकी सरकार में इस किस्म का लाठी चार्ज निश्चित तौर पर युवाओं को नाराज करेगा, यह सामान्य सी बात है।

अपनी सरकार बनाने में जिन युवाओं का जबर्दस्त सहयोग रहा है, उसी वर्ग को नाराज करना कोई समझदारी वाला राजनीतिक फैसला नहीं है, इस बात को खुद हेमंत सोरेन भी अच्छी तरह जानते हैं। वैसे यह महत्वपूर्ण बात है कि समय समय पर भाजपा के हमले से हेमंत सोरेन के बचाने वाले जमशेदपुर के विधायक सरयू राय और वामपंथी विधायक विनोद सिंह ने इस घटना को अच्छी नजरों से नहीं देखा है। सत्ता के पक्ष में खड़े दूसरे विधायक भी इसे अच्छा नहीं मानते पर वे औपचारिक तौर पर इस पर राय देने से कतरा रहे हैं।

दरअसल रोजगार एक ऐसा सवाल है, जिसे विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ बतौर हथियार इस्तेमाल किया था। हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे पर मोदी सरकार को घेरने वाले अब अपनी सरकार के रोजगार के नियमों के उधेड़बुन में फंस गये हैं। इस वजह से हर बार नियोजन नीति पर भी बवाल हो रहा है। ऐसे में लाठी चार्ज घाव में मिर्च छिड़कने जैसी कार्रवाई है। सत्ता पक्ष की ओर से नाराज युवाओं से वार्ता की पहल नहीं होना भी आने वाले दिनों के लिए चुनौतियों को और कठिन बनाता जा रहा है।