Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... भाषण से भरोसा अब नहीं आ पायेगा व्हाइट हेलमेट बचावकर्मी की हिरासत में मौत की जांच प्रारंभ तेलचट्टों ने देश की सोच ही बदल डाली है सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसियों को फिर से फटकार लगायी

मोदी की मौजूदगी में नया विश्व रिकार्ड कायम

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:बिहू उत्सव को असमिया संस्कृता के जीवन की रेखा कहा जाता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम में मनाए जा रहे रोंगाली बिहू महोत्सव में भाग लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में 11,304  कलाकारों ने बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी है। असम की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली है।

गुवाहाटी के सुरसजय स्टेडियम में 11,000 से अधिक लोक नर्तकों और ड्रमरों ने बिहू नृत्य करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुरुवार को 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों ने एक ही स्थान पर बिहू नृत्य और ढोल बजाते हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

बिहू लोकनृत्य का सबसे बड़ा गायन है। लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक टीम की मौजूदगी में कलाकारों ने अपना शो प्रस्तुत किया और बिहू नृत्य और ढोल के लिए वैश्विक उपलब्धि हासिल की।प्रधानमंत्री सुरसजई स्टेडियम में बिहू समारोह में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहू महोत्सव के साथ रोड शो किया है। इस कार्यक्रम में 31 जिलों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहू पर लोगों के बीच होना मेरे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल का बिहू उत्सव विशेष है क्योंकि आज 14 अप्रैल को असम में कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

हेमामालिनी की ट्विट से फैला विवाद

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने बिहू को बिहार का उत्सव कहकर अपने लिए परेशानी मोल ली। वैसे उन्हें तुरंत ही इस गलती का एहसास शायद किसी ने करा दिया।

जिसके बाद उन्होंने क्षमा मांगते हुए इसे असम का उत्सव बताया। इससे पहले भी कई बार बिना जानकारी के टिप्पणी करने की वजह से हेमामालिनी परेशानी में पड़ चुकी हैं। इस बार की गलती के तुरंत बाद ट्विटर के लोगों ने उन्हें उनके पुराने दिन याद दिला दिये।

लोकसभा चुनाव के पहले मथुरा की सांसद ने खेत में फसल काटते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। उन्हें ट्रैक्टर चलाते हुए भी देखा गया था। उसके बाद किसान आंदोलन के खिलाफ उनका बयान आलोचना का शिकार हो गया था।

इसके अलावा अभिनेत्री प्रत्युषा बंदोपाध्याय की मौत को भी सेंसलेंस सुईसाइड कहकर उन्होंने नाराजगी झेली थी। इस बार बिहार का बिहू उत्सव उसमें सबसे नई कड़ी बन गयी है।