Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Somvati Amavasya: अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर शिप्रा तट पर उमड़ा जनसैलाब, बना मिनी कुंभ जै... Kanha National Park News: कान्हा नेशनल पार्क में बाघ का हमला; फायर वॉचर की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम भारतीय सेना की वर्दी नये पोशाक होंगे शामिल Balaghat Crime News: बालाघाट में विधवा महिला की निर्मम हत्या; प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर दिय... राज्य में आदिवासी समुदायों की पारंपरिक शराब को वैध दर्जा मिला Sheopur Weather Update: श्योपुर में आंधी-तूफान का तांडव; 60 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने उड़ाए घर, ... मिट्टी धंसने से दो की मौत, एक घायल राम मंदिर चंदा पर तीन सदस्यीय कमेटी Indian Railways News: रेलवन सुपर ऐप पर टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब यात्रियों को नहीं मिलेगी ... Shivpuri News: शिवपुरी में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

सुरक्षा का काम विदेशी कंपनी को क्यों: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिसाइल और रडार को उन्नत करने का काम अडानी समूह तथा संदिग्ध विदेशी कंपनी इलारा को देने पर सवाल उठाए और कहा कि इलारा किसकी कंपनी है और संदिग्ध कंपनी को संवेदनशील काम देकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, भारत का मिसाइल और रडार अपग्रेड अनुबंध अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी और इलारा नाम की एक संदिग्ध विदेशी कंपनी को दिया गया है। इलारा को कौन नियंत्रित करता है।

अज्ञात विदेशी संस्थाओं को रणनीतिक रक्षा उपकरणों का नियंत्रण देकर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता क्यों किया जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अडानी को मोदी सरकार बचा रही है और इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं हो इसलिए संसद में सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं।

आज सरकार जो सदन में कर रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। चुने हुए सांसद के भाषण के अंश हटवाए जा रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडाणी का नाम साथ में आ रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला किया और कहा, राहुल गांधी ट्रोल मंत्रालय की प्रमुख मंत्री हैं स्मृति ईरानी। वो यह काम पूरी शिद्दत से करती हैं।

लेकिन जब उनको लगा कि अनुराग ठाकुर इस काम में बाजी मार रहे हैं तो मैडम ने आज फिर से कमान संभाल ली है। क्या यह लोकतंत्र को कमजोर करना नहीं है।

स्मृति जी, आपने 13 रुपए में चीनी देने का वादा किया था, आज चीनी 45 रुपए प्रति किलो है। इसी तरह से 400 रुपए के सिलेंडर पर आप प्रदर्शन करती थीं, अब वह 1,200 रुपए का है।

आप महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं लेकिन जब भाजपा विधायक का बेटा लड़की का यौन शोषण कर हत्या करता है तो आप चुप रहती हैं।

राहुल ने देश का किया अपमान:स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारत की राजनीति पर की गई श्री गांधी की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है।

श्रीमती ईरानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक टिप्पणियों पर माफी मांगने के बजाय आज संसद में आने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने अपनी टिप्पणी द्वारा देश की संसद, संविधान और नागरिकों का अपमान किया है। मंत्री ने कहा, ‘‘देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश का राजनीतिक विनाश कर रही है, जैसा कि उसने विदेशों में अपने देश के खिलाफ किया है।

आज, देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद में उनसे माफी की मांग करता है, जो न केवल सांसदों का समूह है, बल्कि भारतीय लोगों की सामूहिक आवाज भी है।’

’ गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक संबोधन में यह आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर क्रूर हमले हो रहे हैं और भाजपा और आरएसएस ने लगभग सभी संस्थानों को अपने कब्जे में ले लिया है।