Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सीमा सुरक्षा बल कैम्प में आयोजन

हजारीबागः सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बी एस एफ वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन (बावा), के द्वारा आगामी 8 मार्च 2023 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के तहत मेरु कैंप में श्रीमती डॉ नीरू राणा, बाबा अध्यक्षा के तत्वावधान में दिनांक 4 मार्च 2023 को परिवार कल्याण केन्द्र में प्रहरी संगिनियों के मध्य विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ बावा सदस्याए एवं प्रहरी संगिनियां उपस्थित रही। प्रहरी संगिनियों और बावा सदस्याओं द्वारा कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08मार्च) महिलाओं की ऐतिहासिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने वाला वैश्विक दिवस है यह दिन महिलाओं की प्रगति पर चिंतन करने, परिवर्तन के लिए प्रोत्साहन और सामान्य महिलाओं द्वारा साहस और दृढ़ संकल्प के कार्यों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

इस वर्ष 2023 की थीम श्लैंगिक समानता के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार निर्धारित की गयी है। इस अवसर पर श्रीमती गुंजन कुमारी सिन्हा, प्रखंड़ विकास पदाधिकारी सदर हजारीबाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथी एवं वरिष्ठ बावा सदस्याओ नें दीप प्रज्जवलित कर किया, तत्पश्चात श्रीमती गुंजन कुमारी सिन्हा, ने महिला सशक्तिकरण विषय पर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं और पुरूषों में समानता बनाए रखना हैं आज की महिला हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

आज के समय में नारी को उसके अस्तित्व एवं अस्मिता के लिए प्रतिपल लड़ना पड़ता है। अब भी महिलाए स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ी हुई हैं एवं राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अब भी महिलाओं की संख्या पुरूषों से कहीं पीछे है एवं महिलाओं का आर्थिक स्तर भी पिछड़ा हुआ है।

हमें मिलकर महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्तर को सुधारने के लिए जागरूक होना चाहिए एवं भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य तब ही पूरा होगा जब महिलाओं के खिलाफ होनें वाले शोषण कम होगें, जब महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले शून्य होगे, जब महिलाओं को समान दर्जा मिलेगा।

बावा सदस्याओं के द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता विषय पर प्रहरी संगिनियों के बीच अपने विचार रखे। अनेकता में एकता प्रदर्शित करते हुए झारखण्ड़, बिहार, राजस्थान, असम एवं अन्य राज्यों के लोकनृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी साथ ही प्रहरी संगिनियों के बीच अन्ताक्षरी खेल का आयोजन किया गया।

प्रहरी संगिनियो की मनमोहक प्रस्तुति देखकर दर्शकदीर्घा में उपस्थित संगिनियों नें तालियां बजाकर हौसला आफजाई की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मेरू कैम्प में तैनात कार्मिकोे की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

डॉ नीरू राणा बावा अध्यक्षा, सीमा सुरक्षा बल, मेरु ने अपने प्रेषित संदेश में सभी बावा मेरू परिवार के सदस्याओ एवं प्रहरी संगिनियों को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी व देश की प्रगति में महिलाओं के योगदान की सराहना की उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य हिस्सा होती है अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं और पुरूषों में समानता बनाए रखना है एवं महिलाओं को वह हर अधिकार प्रदान करना है जो एक सामान्य नागरिक को दिए जातें है।

उन्होनें प्रहरी संगिनियों से आग्रह किया कि वह सभी अपनें हुनर को निखारे जिससे परिवार को आर्थिक सहयोग मिलेगा और समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता पर विराम लगेगा। उन्होने आशा व्यक्त की कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही समाज में लैंगिक समानता लानें में सहायक सिद्ध होगी।

वरिष्ठ बावा सदस्याओं के द्वारा श्रीमती गुंजन कुमारी सिन्हा, प्रखंड़ विकास पदाधिकारी सदर हजारीबाग को स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया। बावा अध्यक्षा द्वारा सभी प्रहरी संगिनियों को आने वाले रंगों के त्यौहार होली की बधाई देते हुए प्रहरी संगिनियों एवं उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।