Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ghaziabad Electric Car Fire: चार्जिंग के दौरान ई-कार में भीषण आग; बिल्डिंग में फंसे 17 लोग, बाल-बाल ... Anu Meena Case Update: डिजिटल सबूतों से घिरे एक्सईएन पति; अनु मीणा आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच... Mumbai Bakrid Controversy: हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर विवाद; BMC ने घाटकोपर की सागर पार्क सो... Bengaluru News: मकान मालिक ने तोड़ा भरोसा; दिव्यांग महिला से की लाखों की चोरी, पुलिस ने दंपति को दबोच... Asaram Bapu Case: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, सरेंडर के आदेश Bhopal News: चार इमली में सीनियर IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या; पूरे महकमे में मचा हड़... Twisha Sharma Death Case: मॉडल ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच तेज; सास की अग्रिम जमानत पर आज होगा फैस... Nashik Dam Tragedy: कश्यपी बांध में पिकनिक मनाने गए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; 4 लोगों की डूबने ... Love Marriage Gone Wrong: लव मैरिज के 3 महीने बाद गर्भवती पत्नी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत; ससुराल व... Weather Update: दिल्ली में हीटवेव के बीच बारिश का अलर्ट; तापमान में 7 डिग्री तक आएगी गिरावट

पाकिस्तान में बम धमाका , 28 लोगों की मौत , 70 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की पेशावर सिटी में सोमवार को एक मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग घायल हो गये। पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेशावर स्थित लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने शिंहुआ को बताया कि विस्फोट में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है । घायलों में से 15 लोगों की हालत गंभीर है। ।पेशावर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट की प्रकृति को जांचा जा रहा है।

धमाके के बाद जानकारी एकत्र की जा रही है,जो जांच के बाद सांझा की जायेगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शिन्हुआ को बताया कि यह आत्मघाती हमला था और हमलावर नमाजियों के साथ आगे की पंक्ति में ही खड़ा था और उसने धमाका किया जिससे मस्जिद में दोपहर की नमाज के लिए आये नमाजियों में से कई को की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि जबरदस्त धमाके के कारण मस्जिद का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और कई लोग मलबे में दबकर घायल हो गये और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचावकार्य अभी तक जारी है।

दुर्घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बला राहत एवं बचावकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया है और जांच शुरू कर दी है। किसी आतंकवादी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।