Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

आरजेडी को फिर से राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगेः तेजस्वी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:लालू प्रसाद के अस्वस्थ रहने की वजह से राष्ट्रीय जनता दल की बिहार के बाहर गतिविधियां कमजोर हुईं है। अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर से आरजेडी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना चाहते हैं।

तेजस्वी की नजर नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय पर है, जहां चुनाव होने वाले हैं। तेजस्वी ने इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की थी।

इसलिए मंत्री कुमार सर्वजीत और लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव आज नागालैंड के दौरे पर हैं। पार्टी ने वहां उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है। आज दीमापुर में भोला यादव ने पार्टी नेताओं और आम लोगों से मुलाकात की  हैं।2009 तक आरजेडी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में थी।

लेकिन अभी आरजेडी दो राज्यों बिहार और झारखंड में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन कहते हैं कि आरजेडी का जनाधार पूर्वोत्तर राज्यों में काफी बेहतर रहा है। यहां से आरजेडी के नेता जीतते रहे हैं।

लेकिन लालू प्रसाद की अस्वस्थता की वजह से पूर्वोत्तर में पार्टी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाई। अब तेजस्वी यादव पार्टी को लगातार मजबूती देने में लगे हैं। इसी प्रक्रिया के तहत पूर्वोत्तर के चुनाव में उम्मीदवार उतारने की रणनीति बन रही है।

वहां उम्मीदवार उतारने और जीत के बाद आरजेडी फिर से राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है।यहां उल्लेख करें कि कोई पार्टी कम से कम 3 विभिन्न राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 2 फीसदी सीटें जीते।

कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा या विधान सभा चुनाव में चार राज्यों में 6 फीसदी वोट प्राप्त करे। – कोई पार्टी चार या चार से अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखती हो।