Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

तीन देशों की लापरवाही से दम तोड़ रही है ड्रिना नदी

विसेगार्ड: नदी के किनारे पर लाखों टन कचड़ा जमा होने की वजह स अब तीन देशों के बीच से गुजरने वाली ड्रिना नदी तथा उसके दूसरे जलस्रोत भी दम घुटकर मरने की स्थिति में पहुंच गये हैं। इन तमाम नदियों में अब जीवन नहीं के बराबर रह गया है। साथ ही नदियों का जल भी प्रदूषित हो गया है।

इस नदी के दोनों किनारों पर जो अव्यवस्थित तरीके से कचड़ा डाला जा रहा है, उसकी वजह से यह आशंका है कि यह नदी ही दम तोड़ देगी। पूर्वी बोस्निया के इलाके में इसकी स्थिति सबसे अधिक दयनीय है। नदी के किनारे अवैज्ञानिक तरीके से डाले गये इन कचड़ों के ढेर में पानी को प्रदूषित करने वाले अनेक रसायन भी हैं।

वैसे इन किनारों से गुजरने वालों को वहां प्लास्टिक के बोतल, जंग लगे बैरल, पुराने टायर, घर के पुराने फर्नीचर सहित दूसरे किस्म के कबाड़ दिख जाते हैं। इन कचड़ों का असर ड्रिना नदी के जल प्रवाह पर पड़ रहा है। इस नदी पर बोस्निया ने एक जल विद्युत केंद्र भी स्थापित कर रखा है।

इस बिजली केंद्र को संचालित करने के लिए एक डैम भी बनाया गया है। अब कचड़ों के ढेर की वजह से उस पर भी खतरा मंडरा रहा है। यह नदी बोस्निया के अलावा सर्विया और मोंटेनेगरो से होकर गुजरती है। इन देशों में भी नदी को बचाने की दिशा में कोई पहल नहीं की है।

यानी कुल मिलाकर तीन देशों का कचड़ा इस नदी के दोनों किनारों पर एकत्रित होता जा रहा है। लाखों टन कचड़ा अब पहाड़ की शक्ल ले चुका है। बीच बीच में बारिश और मौसमी वर्षा की वजह से नदी के थोड़ी बहुत सफाई हो जाती है। फिर भी स्थानीय लोग भी अब इसकी वजह से मौसम में होने वाले बदलाव को महसूस कर पा रहे हैं।

उत्तर पश्चिमी मोंटेजेनेरो पर्वत माला से प्रारंभ होने वाली यह ड्रिना नदी 346 किलोमीटर का सफर तय करती है। हाल के वर्षों में इसके दोनों छोर पर करीब दस हजार घन मीटर कचड़ा एकत्रित हो गया है। अब परेशानी यह हो गयी है कि जिस गति से नदी के दोनों किनारों पर कचड़ा एकत्रित किया जा रहा है, उसके निष्पादन की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। जिस कारण इस नदी के किनारे बसी आबादी भी इससे प्रभावित होने लगी है।