Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्... Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का शव पहुंचा मशहद, इमाम रजा दरगाह में ह... Drunk Driving in Chandigarh: फॉर्च्यूनर सवार 2 युवकों को मिली अनोखी सजा, मटका चौक पर तख्ती लेकर किया... इसे अब लोग मौत की नहर मानने लगे हैं यही हाल रहा तो यूरोप ही नहीं बचेगाः डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी क्षेत्र की अशांति का असर हॉर्न ऑफ अफ्रीका तक पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ वार्षिक शिखर बैठक हजार साल पुराने हिंदू मंदिर पहुंचे नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा युद्धविराम अब खत्म हुआ अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट का फैसला

अर्जुन कपूर फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे।

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘कुत्ते’ के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है, जो जंगल में बाकी लोगों से घिरे रहते हैं। यह सब के सब उन्हें पकड़ने के लिए आते हैं। सभी के हाथों में गन होती है और उन्हें एक साथ देखते ही अर्जुन कपूर गाली देते हुए बोलते हैं, ‘शराफत का जमाना ही नहीं रहा।’ गौरतलब है कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।