Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट एम आरएनए इंजेक्शन से अब खुद ठीक होगा टूटा हुआ दिल भारत में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है होर्मुज के नौसेना कमांडर को मारा गयाः इजरायल बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोग जिंदा जले अब सीएम लोगों से बात करेंगे पीएम मोदी

छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभायेंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने जा रहे है। इस फिल्म में अक्षय शिवाजी जी के अहम किरदार में नजर आयेंगे। इस फिल्म के जरिए अक्षय मराठी फिल्मों में डेब्यू भी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। अक्षय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कांच के फ्रेम में अक्षय की झलक साफ दिख रही है। वह हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, आज मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य है।

मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा! अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ को महेश मांजरेकर बनाने जा रहे हैं। इसे कुरैशी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के वसीम कुरैशी निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 2023 में दीवाली पर रिलीज होगी। यह फिल्म मराठी के अलावा ंिहदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अक्षय के अलावा जय दुधने, उत्कर्ष ंिशदे, विशाल निकम, विराट मैडके, हार्दिक जोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तरडे जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।