Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्... Ratlam News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ ... Bhopal High-Profile Case: सीसीटीवी, व्हाट्सएप चैट और चोट के निशान; CBI के सवालों में घिरीं पूर्व जज ... Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली प... Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह... Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पा... Ghazipur Murder Case: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; कटरा गैंग पर आरोप, कोतवाल लाइन हाजि... Punjab Government Big Decision: पंजाब में खत्म हुई ठेकेदारी प्रथा; 65,000 कर्मचारियों को मिलेगी पक्क... Dhamtari News: सराफा कारोबारी के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी; कारीगर का बेटा जेवर लेकर हुआ फरार Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार

रूस ने कहा परमाणु ऊर्जा संयंत्र नहीं छोड़ेंगे

मॉस्कोः रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झापोरिझिया परमाणु बिजली संयंत्र को वह अपने अधीन रखेगा। इस क्रम में पास के शहर इनेहोडार पर भी रूसी सेना मौजूदगी रहेगी। क्रेमलिन की तरफ से औपचारिक तौर पर इस बात का एलान कर दिया गया है। यह एलान राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता डिमित्री पेसकोव द्वारा किया गया है।

यह एलान तब हुआ है जबकि यूक्रेन की तरफ से यह दावा किया गया था कि इस परमाणु संयंत्र में मौजूद रूसी सेना अपना डेरा समेट रही है। रूस ने साफ दिया है कि वहां पर इस संयंत्र की स्थायी सुरक्षा के प्रबंध किये जा चुके हैं। इससे पहले ही राष्ट्रपति पुतिन ने साफ कहा था कि अभी जो कार्रवाई रूस को करनी पड़ी है, यह कार्रवाई वर्ष 2014 में ही की जानी चाहिए थे।

पूर्व की गोलीबारी में इस परमाणु संयंत्र के जिन हिस्सों को नुकसान पहुंचा था, उनकी मरम्मत का काम भी चल रहा है। रूसी सेना ने इसके चारों तरफ सुरक्षा चौकियों की स्थापना की है तथा संयंत्र के चारों तरफ ऊपर भी रूसी सैनिक तैनात किये हैं। रूस की तरफ से कहा गया है कि इस संयंत्र के चारों तरफ रूसी सेना ने अपना मोर्चा बना लिया है।

यूक्रेन का आरोप है कि इस स्थान से भी यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल दागे जा रहे हैं। यूक्रेन की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस परमाणु संयंत्र के अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में भी रूस ने विस्फोटक एकत्रित कर रखे हैं। इनमें उस संयंत्र के एक टरबाईन का कक्ष भी है।

यूक्रेन पर हमला जारी रहने के बीच ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि दरअसल मौसम को भी रूसी सेना हथियार बना रही है। लगातार बिजली गुल होने की वजह से इस कड़ाके की ठंड में लोग परेशान हो रहे हैं। अनेक इलाकों से लोगों को मजबूरी में चले जाना पड़ा है। जिस शहर खेरसोन को रूसी सेना छोड़ गयी है, वहां भी कोई सुविधा नहीं होने की वजह से लोग अन्यत्र चले जाने पर विवश हुए हैं।