Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू...

यूक्रेन के तोपखाना की नाकाबी से अमेरिका चिंतित

वाशिंगटनः यूक्रेन को उपलब्ध कराये गये आधुनिक तोप भी फेल कर रहे हैं। इस सूचना ने अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। यहां पहुंची सूचनाओं के मुताबिक यूक्रेन को साढ़े तीन सौ के करीब ह्वाइत्जर तोप दिये गये थे। अभी उनमें से एक तिहाई बेकार हो चुके हैं। इस वजह से अब यूक्रेन भी रूसी हमलों का सही तरीके से जबाव नहीं दे पा रहा है।

जांच में पाया गया है कि अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से अथवा दूसरे तरफ के गोलों की चपेट में आने की वजह से यह अभी बेकार हो चुके हैं। इनमें से दर्जनों की मरम्मती का काम अभी चल रहा है। इस तोप के बैरल बीस फीट तक लंबा हो सकता है। इसका वजन भी काफी अधिक होता है।

कई बार एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में सही नियमों का पालन नहीं किये जाने की वजह से ऐसे अत्याधुनिक तोपों को नुकसान पहुंचता है। इस परेशानी को देखते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने आनन फानन में पौलेंड की सीमा के भीतर एक कारखाना स्थापित किया है, जहां उनकी मरम्मत की जा सके।

इस बीच यूक्रेन के अपने इस किस्म के तोप के लिए भी गोलों की कमी हो गयी है। उनका इस्तेमाल करने के लिए गोला उपलब्ध कराने में तेजी लायी गयी है। गोला नहीं होने की स्थिति में यह तोप सिर्फ सजावट की वस्तु बनकर रह गये हैं। दूसरी तरफ से रूसी सेना के हमलों में अब भी कोई कमी नहीं आयी है। अमेरिका ने यूक्रेन को अपनी एम 777 तोपें दी है। उनकी कुल संख्या 142 है जो आठ बटालियनों के लिए पर्याप्त है।

दूसरी तरफ यूक्रेन को नाटो से भी 155 मिलीमीटर वाले तोप मिले हैं। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि गोला बारूद की कमी सिर्फ यूक्रेन को ही नहीं है। रूस ने भी अपने गोलों की आपूर्ति के लिए उत्तर कोरिया से मदद ली है। अभी स्थिति यह है कि क्षतिग्रस्त तोपों को पोलैंड पहुंचाने के बाद वहां तैनात अमेरिकी विशेषज्ञ उनकी मरम्मत कर रहे हैं।

यूक्रेन ने इस वर्कशॉप को अपनी सीमा के और करीब लाने का अनुरोध किया है ताकि मरम्मती के बाद इन तोपों को और जल्दी मोर्चे पर तैनात किया जा सके। विशेषज्ञ इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि असली युद्ध के मोर्चों पर ऐसे तोपों से लगातार कितनी बाद गोले दागे जा सकते हैं। वरना इससे पहले इस किस्म की जांच का मौका तो कभी नहीं मिला था।