Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल Delhi Police Commissioner: अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस का प्रचार तेज, जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा, अवधेश नायक को मना... Bilaspur Crime News: बलौदाबाजार के ट्रैफिक SI की पत्नी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, 3 दिन से थी लापता CG Congress: फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध... अशोकनगर में खुलेगा 2000 सीटों वाला कॉल सेंटर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवाओं को दी बड़ी सौगात

आतंकवादी को भगा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

ढाकाः अदालत परिसर से सजा ए मौत प्राप्त दो आतंकवादियों को ले भागने की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता ने मेंहदी हसम आमी को पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक जब दोनों आतंकवादियों को पुलिस की हिरासत से छीना गया था तो यह व्यक्ति उस घटना में शामिल था। सिलेट के इलाके में रहने वाला यह व्यक्ति भी अंसार अल इस्लाम नामक आतंकी संगठन का सदस्य है।

बता दें कि रविवार के दिन ढाका के लोअर कोर्ट में दो आतंकवादी को अपने साथ ले भागे थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल पर आये अपराधियों ने पुलिस वालों की आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे इस्तेमाल किया था। देख नहीं पाने के बाद पुलिस वालों के साथ मार पीट भी की गयी थी।

हत्या के मामले में मौत की सजा पाये दोनों आतंकवादियों को यह गिरोह ले भागा था। अब पुलिस का मानना है कि इन आतंकवादियों को छुड़ा लेने की साजिश काफी पहले ही बनायी गयी थी। इस साजिश का मास्टर माइंड खुद घटनास्थल पर नहीं था। इनमें से अधिकांश की पहचान का काम पूरा कर लिया गया है।

इस मामले में कुल बीस लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने फरार दोनों आतंकवादियों के बारे में सीमा पुलिस को भी सतर्क किया है ताकि वे सीमा पार कर भारत में प्रवेश नहीं कर सकें। दूसरी तरफ कई अन्य ठिकानों की नजरदारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस कांड में शामिल लोगों की पहचान भी सीसीटीवी फुटेज देखकर कर ली गयी है।

इसलिए अधिक दिनों तक यह सभी अपराधी पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक पायेंगे। साथ ही देश में इस तरीके से दोबारा आतंकवादी संगठनों के सक्रिय होने के मामले में भी उच्च स्तर पर सतर्कता के आदेश जारी कर दिये गये हैं।