Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड छतरपुर में पहली ही बारिश में बहा ₹3.66 करोड़ का पुल, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दमोह कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा रद्द, 3 आरो...

कियेब सहित कई स्थानों पर सत्तर मिसाइल गिरे

कियेबः रूसी सेना ने आज यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में सत्तर मिसाइल दागे हैं। इसे व्यापक स्तर पर हमला माना जा रहा है। इस बारे में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस ने अब तक सही तरीके से युद्ध प्रारंभ भी नहीं किया है। हाल के कुछ दिनों में हुई तबाही से इसका प्रमाण मिलने लगा है।

इसके बीच देश में अधिकांश इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है क्योंकि बिजली व्यवस्था पर मिसाइल हमले का व्यापक प्रभाव पड़ा है। यूक्रेन की सेना की तरफ से भी रूसी मिसाइल हमले की पुष्टि की गयी है। इन हमलों से कई जरूरी संरचनाओँ को काफी नुकसान हुआ है। वैसे यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूसी सेना के 51 मिसाइलों को हवा में भी विफल कर दिया गया। इसके बीच रूसी सेना के पांच ड्रोन हमलों को भी विफल करने का दावा किया गया है।

इन दावों के बीच भी लोगों ने अपने अपने इलाकों में जोरदार विस्फोट की आवाजें सुनी है। यूक्रेन की सेना के मुताबिक यह सभी मिसाइल ब्लैक सी में तैनात जलपोतों से दागे गये हैं। वहां पर रूसी नौसेना के कई जहाज तैनात है। वैसे यह भी कहा गया है कि टीयू 95 एमएस मिसाइलों को दक्षिणी रूस के कैस्पियन सागर में तैनात जलपोतों से दागा गया है।

वहां से तीस मील की दूरी तय कर यह मिसाइल कियेब पर आ गिरे हैं। आकलन के मुताबिक अकेले कियेब पर ही 31 मिसाइल दागे गये थे, जिनमें से 21 को हवा में ही मार गिराया गया है।

इस बीच अमेरिका ने युद्ध की वजह से यूक्रेन को फिर से चार सौ मिलियन की सैन्य सहायता देने का एलान किया है। इसके तहत यूक्रेन को उसके काम आने वाले अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराये जाएंगे। इन अमेरिकी और पश्चिमी देशों के हथियारों की बदौलत ही यूक्रेन की सेना ने रूस पर कई इलाकों में जवाबी कार्रवाई की है। इसका परिणाम है कि खेरसोन से रूसी सेना हट गयी है।