Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

आठ सौ वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता घर बैठै करेंगे मतदान

जयपुरः राजस्थान में चुरु जिले की सरदारशहर सीट के लिए आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए करीब आठ सौ वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता घर बैठै अपना मताधिकार का उपयोग करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे ही मत डालने की सुविधा प्रदान की है और सरदारशहर उपचुनाव में इस सुविधा के तहत ये मतदाता 24 से 29 नवंबर तक अपने घर से ही अपना वोट डालेंगे ।

श्री गुप्ता ने बताया कि घर बैठे ही वोट डालने के 797 आवेदन प्राप्त हुए हैं और इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 690 और 107 दिव्यांग मतदाता शामिल है जो घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । उन्होंने बताया कि घर से ही वोटिंग सुविधा प्रदान करने के लिए 20 मतदान दल गठित किए गए हैं जो 24 से 29 नवंबर के बीच इन मतदाताओं से होम वोटिंग करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है और दो लाख 89 हजार 843 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें एक लाख 52 हजार 766 पुरुष एवं एक लाख 37 हजार 77 महिला मतदाता है। इनके अलावा 497 सर्विस मतदाता है। मतदान पांच दिसंबर को होगा। श्री गुप्ता ने बताया कि उपचुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए है और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर अपराह्न तीन बजे बाद चुनावी मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।