Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: चार इमली में सीनियर IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या; पूरे महकमे में मचा हड़... Twisha Sharma Death Case: मॉडल ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच तेज; सास की अग्रिम जमानत पर आज होगा फैस... Nashik Dam Tragedy: कश्यपी बांध में पिकनिक मनाने गए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; 4 लोगों की डूबने ... Love Marriage Gone Wrong: लव मैरिज के 3 महीने बाद गर्भवती पत्नी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत; ससुराल व... Weather Update: दिल्ली में हीटवेव के बीच बारिश का अलर्ट; तापमान में 7 डिग्री तक आएगी गिरावट उस्त-लूगा बंदरगाह पर खड़े टैंकर पर मिलीं चुंबकीय सुरंगें कंबोडिया में अनिवार्य सेना सेवा कानून लागू कनाडा से अलग होकर अल्बर्टा देश के मतदान पर बयान विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी दी हथियारबंद लोगों ने पच्चीस लोगों का अपहरण किया

पोलैंड में गिरे मिसाइल पर यूक्रेन पर संदेह

ब्रुसेल्सः पोलैंड पर एक मिसाइल हमले से दो नागरिक मारे गये हैं। इसे लेकर पहले यह आरोप लगाया गया था कि यह रूसी हमला है। चूंकि पोलैंड नाटो का सदस्य देश है, इसलिए इस मुद्दे पर नाटो की आपात बैठक भी बुलायी गयी थी। अब तथ्यों की जांच कर लेने के बाद नाटो के विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि यह मिसाइल यूक्रेन के द्वारा छोड़ा गया था।

वैसे इस बात पर यूक्रेन ने इस हमले मे अपना हाथ नहीं होने की सफाई दी है। सारी परिस्थितियों को देख समझ लेने के बाद अब इसे रूसी हमला नहीं माना जा रहा है।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यूक्रेन के इलाके पर हो रहे रूसी हमलों के बीच ही जबावी कार्रवाई के दौरान यूक्रेन द्वारा दागा गया मिसाइल पोलैंड की सीमा के भीतर आकर गिरा है। मिसाइल गिरने से जमीन पर एक बहुत बड़ा गड्डा हो गया है और वहां के दो निवासी इस हमले में मारे गये हैं। नाटो के महासचिव ने पत्रकारों को बताया कि अभी इस मामले की और जांच कर लेने की आवश्यकता है।

साक्ष्य कुछ ऐसे हैं कि हम तुरंत ही इसे रूसी हमला नहीं करार दे सकते हैं। दुनिया भर में मिसाइलों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले अमेरिकी केंद्र ने भी कुछ ऐसा ही बताया है। इसी आधार पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यह शायद यूक्रेन द्वारा छोड़ा गया मिसाइल था जो पोलैंड में आ गिरा है।

वैसे अमेरिका यह कहने से भी नहीं चूका है कि अगर रूस ने इस तरीके से यूक्रेन पर हमला नहीं किया होता तो यह घटना भी नहीं घटती। वैसे यह स्पष्ट है कि इस एक घटना को लेकर पोलैंड में जबर्दस्त प्रतिक्रिया हुई थी और लोगों ने इस बात की चेतावनी भी दी थी कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि पोलैंड भी एक परमाणु हथियार रखने वाला देश है। अब दूसरी सूचना के बाद लोगों की नाराजगी कम हुई है।