दक्षिण पश्चिम खाली हिल्स में फिर से माहौल बिगड़ गया
सिएम समर्थकों की भीड़ अधिक थी
विरोधी गुट का अचानक ही हंगामा
पथराव में सात पुलिसवाले घायल
उत्तर पूर्व संवाददाता
गुवाहाटीः मेघालय के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में मावकिरवाट के पास पारंपरिक शासी निकाय हिमा लांग्रिन के दरबार की एक बैठक के दौरान भीड़ के एक हिस्से के हिंसक हो जाने से कम से कम 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हिमा लांग्रिन के कार्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से सिएम के समर्थकों सहित लगभग 1,500 लोग शामिल हुए थे। बैठक के दौरान, सिएम का विरोध करने वाले लगभग 1,500 लोगों का एक अन्य समूह भी बैठक में शामिल होने के बहाने वहां पहुंच गया।
दोपहर करीब 12:15 बजे, जब बैठक समाप्त होने वाली थी, तभी विरोधी गुट के कुछ लोगों ने कथित तौर पर हिंसा शुरू कर दी और आयोजन स्थल पर कुर्सियों तथा अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। जब मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने तथा भीड़ को मंच की ओर बढ़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो उस समूह के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, इस घटना में कम से कम 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल कर्मियों का आवश्यक इलाज चल रहा है। किसी भी तरह के और उपद्रव को रोकने के लिए उस क्षेत्र में और उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।