Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... जाऊं कहां बता ए दिल, राम मंदिर से लेकर अंडा थेरेपी तक! भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... ग्रीन बूट्स अब अपने घर लौट सकता है फ्रांस ने सवा तीन लाख करोड़ के विमान सौदा का प्रस्ताव सौंपा हिमा लांग्रिन दरबार की बैठक के दौरान भड़की हिंसा दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार मत करोः अभिजीत दिपके

दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार मत करोः अभिजीत दिपके

अपने घर पर तैनात रुखे पुलिसकर्मी से नाराज हुए सीजेपी संस्थापक

हर आने जाने से गलत व्यवहार

सीआईडी के लोग भी मौजूद हैं

हिट स्प्रे ग्रूप में जानकारी दे रहे

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात एक पुलिस उप-निरीक्षक को लोगों को उनसे मिलने से कथित तौर पर रोकने के लिए लताड़ लगाई और वहां से उसकी ड्यूटी हटाने की मांग की। मध्य महाराष्ट्र के इस शहर के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर आगंतुकों के साथ रुखा व्यवहार करने और उनके घर में प्रवेश करने वाले लोगों को प्रतिबंधित करने तथा उन पर नजर रखने का प्रयास करने का आरोप उन्होंने इस अधिकारी पर लगाया है। धमकियों के मिलने के बाद और उनके घर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिपके को सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में राज्य सीआईडी के कर्मी उनके आवास के आसपास घूम रहे थे और फिर हिट स्प्रे नामक एक सोशल मीडिया ग्रुप में इसकी रिपोर्ट कर रहे थे।

सीजेपी संस्थापक के फोन पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अपने आवास पर एक पीएसआई से बात करते हुए दो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं। बातचीत के दौरान, दिपके को पीएसआई को फटकार लगाते हुए और अपने घर पर तैनात सुरक्षा स्टाफ से उसे हटाने की मांग करते हुए सुना जा सकता है।