Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

Haryana Crime: नौकरी के बहाने ऑफिस में बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले साढ़े चार लाख रुपये

भिवानी : हरियाणा में भिवानी पुलिस की सीआईए-2 (CIA-2) टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को फर्जी मामले में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में मुख्य आरोपी महिला समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम में से 4.58 लाख रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं।

📱 नौकरी मांगने के बहाने ऑफिस में घुसी थी युवती, इस तरह रची साजिश

डीसीपी (क्राइम) अनूप कुमार ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई को एक युवती नौकरी की तलाश में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित उनके ऑफिस में आई थी। जब पीड़ित ने उसे नौकरी पर रखने से असमर्थता जताई, तो युवती ने ऑफिस का वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। इसी दौरान योजनाबद्ध तरीके से एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर घुस आया और वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। कुछ ही देर बाद वह महिला बिना कपड़ों के ऑफिस से बाहर निकली और आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, जिसके एवज में उनसे पांच लाख रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की गई थी।