Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंधेपन की खास बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए नई उम्मीद, देखें वीडियो मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S...

पैतीस नये मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल का विस्तार

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करते हुए सोमवार को 35 नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल आर.एन. रवि ने लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या अब 41 हो गई है।

मंत्रिमंडल के इस विस्तार में विभिन्न श्रेणियों में मंत्रियों को शामिल किया गया है।कुल 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, सारस्वत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरी शंकर घोष जैसे प्रमुख भाजपा विधायक शामिल हैं। राजेश महता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय को स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। जॉयल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, सुमाना सरकार, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती और उमेश राय सहित कुल 19 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, निशित प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार मुख्यमंत्री अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के बीच हुई गहन विचार-विमर्श के बाद तय किया गया। इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य सरकार के कामकाज को और अधिक सुदृढ़ बनाना और विकास कार्यों में तेजी लाना है। माना जा रहा है कि विभागों के आवंटन में जल्द ही फेरबदल किया जा सकता है।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन को समाप्त किया है। यह पूर्वी भारत में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत है।