Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

अभिषेक वाली घटना के बाद एक और टीएमसी सांसद पर हमला

कल्याण बनर्जी के सर पर चोट लगी है

  • चंडीतला थाना के पास हुआ हमला

  • सर पर फेंका गया था बड़ा पत्थर

  • घायल होकर सड़क पर गिर पड़े

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। रविवार, 31 मई 2026 को हुगली जिले के चंडीतला पुलिस स्टेशन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर उस समय हमला किया गया, जब वे पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपने गए थे। सांसद कल्याण बनर्जी रविवार सुबह चंडीतला थाने पहुंचे थे और वहां धरना दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। कल्याण बनर्जी का दावा है कि उसी समय दूर से उन पर पत्थर फेंके गए, जिसमें से एक उनके सिर पर लगा। चोट लगने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े। हमले के बाद उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

कल्याण बनर्जी ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हत्यारा करार दिया। उन्होंने कहा, शुभेंदु अधिकारी किसी भी तरह से हमें मारना चाहते हैं। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि वे जागरूक रहें। आज आप मुझे पिटते हुए दूर से देख रहे हैं, कल जब भाजपा के गुंडे आपकी बेटी को खींचेंगे, तब कोई आपके साथ नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) पर भी मिलीभगत और जानबूझकर पिटाई करने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है कि कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला उनके पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अत्याचारों से परेशान जनता का आक्रोश है। गौरतलब है कि यह घटना शनिवार को सोनारपुर (दक्षिण 24 परगना) में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।