Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ... चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों का मृत्युदंड निलंबित West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता ... West Bengal News: अग्निमित्रा पॉल बनेंगी बंगाल की नई डिप्टी सीएम! ग्लैमर की दुनिया से राजनीति के शिख... ऑस्ट्रेलिया ने सीरिया से लौटी दो महिलाओँ पर कार्रवाई की न्यूयॉर्क में कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर नया नियम लागू Indore News: रेप, हलाला और जबरन धर्मांतरण! इंदौर की छात्रा ने सुनाई 14 साल की आपबीती; मदरसे में रही ... Gangster Prince Khan: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; धनबाद पुलिस ने आवास पर की कुर... मध्य माली में हथियारबंद लड़ाकों का हमला तेज हुआ

Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम

फिरोजपुर: बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक नेपाली नागरिक को भारत से पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। वह बी.ओ.पी. बस्ती राम लाल के इलाके से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था।

पूछताछ के दौरान बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली नागरिक निकला। जब बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार आरोपी के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वह डेढ़ साल से घर से लापता था। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शक्ति मंगर के रूप में हुई है।

संपर्क करने पर सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि बी.एस.एफ. इस व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाई थी जिसका मेडिकल करने उपरांत उसे बी.एस.एफ. के साथ भेज दिया गया है।