Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर

Crime News: कूड़ा चुनने के विवाद में महासंग्राम; लाठी-डंडे और गोलियां चलीं, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव

गुड़गांव: गुड़गांव का सेक्टर-70 इलाका उस वक्त गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब कूड़े से प्लास्टिक चुनने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। इस घटना मेंं पांच गाड़ियाें के शीशे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक व्यक्ति के पैर पर गोली भी लगी है।

सूचना मिलते ही एसपीआर चौकी पुलिस सहित बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी मौके से जा चुके थे। पुलिस को मौके पर केवल क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिली। जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि यहां महायुद्ध हुआ है और गोलियां भी चली हैं जिसके बाद पुलिस ने यहां जांच करते हुए गोलियों के पांच खाली खोल सहित दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर एसपीआर रोड पर फ्लोरेंस इस्टेट सोसाइटी सेक्टर-70 के नजदीक हुई। यहां ग्रीन बेल्ट की खाली जगह पर नगर निगम द्वारा कूड़े का डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। इस कूड़े से कादरपुर निवासी सन्नी अपनी लेकर के जरिए प्लास्टिक चुनवाता है। आज जब लेबर कूड़े से प्लास्टिक ढूंढ रही थी तो वहां पर रिठौज निवासी मोनू करीब 30 लोगों के साथ आया और सन्नी और उसकी लेबर को यहां से जाने के लिए कहने लगा। दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि सन्नी के साथी गोलू के पैरों पर मोनू व उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। यहां उनकी जितनी भी गाड़ियां थी उनका कोई भी शीशा ऐसा नहीं था जिसे उन्होंने डंडे पत्थर मारकर न तोड़ा हो। इतना ही नहीं यहां हवाई फायर भी किए गए। बताया जा रहा है कि एक गोली एक युवक के पैर पर लगी है। और इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस व एसपीआर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से पांच खाली खोल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।